
पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश और गलन... कड़ाके की ठंड की चपेट में उत्तर भारत, बढ़ी लोगों की मुसीबत
AajTak
उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी के चलते मौसम ने फिर से करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद तापमान गिरा है और गलन बढ़ी है. 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है. वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है. हिमाचल प्रदेश में सैकड़ों सड़कें बंद हैं. उत्तराखंड में मसूरी, धनौल्टी, नैनीताल और उत्तरकाशी जैसे इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है.
कड़ाके की सर्दी से कुछ दिनों की राहत के बाद उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर का तापमान फिर नीचे चला गया है और गलन बढ़ गई है. हालांकि शनिवार सुबह आसमान साफ नजर आया और लोगों को तेज हवाओं से भी राहत मिली लेकिन ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है.
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में हवा की रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच बनी हुई है. इसका असर एयर क्वलिटी पर भी दिख रहा है और लोधी रोड, एनएसआईटी द्वारका जैसे कई इलाकों में एक्यूआई अब मध्यम स्तर पर पहुंच गया है.
(शिमला में भारी बर्फबारी/PTI)
पहाड़ी राज्यों में जनजीवन प्रभावित
वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने जनजीवन प्रभावित किया है. हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते 565 सड़कें बंद हो गई हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं. करीब 4800 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







