
पहाड़ी राज्यों में फिर पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगी बारिश और बर्फबारी, जानें उत्तराखंड से कश्मरी तक के मौसम का हाल
AajTak
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय में एक ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बनने से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल सकता है. आईएमडी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज्जफराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 से 7 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.
देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 5 मार्च को पश्चिमी हिमालय में एक ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बनने से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल सकता है. इसकी वजह से इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी बढ़ने की उम्मीद है, जो 7 मार्च तक जारी रह सकती है. आईएमडी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज्जफराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 से 7 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. श्रीनगर का मौसम जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में कल यानी 6 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते श्रीनगर का न्यूनतम तापमान -1 से 1 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. शिमला के मौसम का हाल हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 6 से 7 मार्च के बीच हल्की बारिश होने की आशंका है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते शिमला का न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं. वहीं अधिकतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. देहरादून में कैसा रहेगा मौसम उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कल बादल छाए रहेंगे, लेकिन धूप भी निकलेगी. हालांकि देहरादून में कल बारिश होने के कोई आसार नहीं है. IMD के अनुसार, देहरादून का न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











