
पहले Social Media पर इरादों का ऐलान, फिर University में मचाया कोहराम
AajTak
रूस की पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया. इस गोलीबारी में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई. गोलीबारी के दौरान यूनिवर्सिटी में भगदड़ मच गई. स्टूडेंट्स जान बचाकर भागते नजर आए. रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों ने बाद में हमलावर को भी ढेर कर दिया. तिमूर बेकमेनसुरोव की कहानी खौफ से भर देने वाली है. इसका दिमाग काफी अरसे से हत्या वाली सोच से लबालब हो रहा था. इसे जानने वाले बताते हैं कि इसकी हथियारों में बेहद दिलचस्पी होती थी. खूनखराबा या आतंकी हिंसा के बारे में सवाल पूछने पर ये सबसे आगे बढकर जवाब देता. इसका दिमाग खूनखराबा करने को अरसे से मचल रहा था. कुछ दिन पहले इसने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा था. देखें सोशल मीडिया पोस्ट पर बंदूकधारी ने क्या लिखा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











