
पहले 60 सांसदों का विरोध, अब क्रिस्टिया से झटका... अपनी ही पार्टी में क्यों घिर गए कनाडाई PM ट्रूडो?
AajTak
जस्टिन ट्रूडो से टकराव के चलते ही देश की उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया. दोनों के बीच ट्रंप के संभावित टैरिफ को लेकर मतभेद था. उन्होंने उसी दिन पद से इस्तीफा दिया, जब उन्हें संसद में बजट पेश करना था.
कनाडा में इस समय भारी अस्थिरता बनी हुई है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की काफी किरकिरी हुई है. उन्हें अपने देश में अपनी ही सरकार के भीतर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. वित्त मंत्री के इस्तीफे को उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. अब ट्रूडो की कैबिनेट उन पर इस्तीफे का दबाव बना रही है.
ट्रूडो से टकराव के चलते ही देश की उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया. दोनों के बीच ट्रंप के संभावित टैरिफ को लेकर मतभेद था. उन्होंने उसी दिन पद से इस्तीफा दिया, जब उन्हें संसद में बजट पेश करना था.
क्रिस्टिया फ्रीलैंड के इस्तीफे के बाद ट्रूडो को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है. विपक्षी पार्टियों ने उनसे इस्तीफा मांगा है. कभी ट्रूडो की सरकार में सहयोगी रहे एनडीपी नेता जगमीत सिंह ने भी उनसे पद छोड़ देने को कहा है.
ट्रूडो के सहयोगी और विपक्ष दोनों मांग रहे इस्तीफा
जगमीत सिंह ने कहा कि आज मैं ट्रूडो से इस्तीफे की मांग कर रहा हूं. अब उन्हें जाना होगा. कनाडा के लोग महंगाई से परेशान हैं. ट्रंप ने 25 फीसदी टैरिफ लगाने की बात की है. इस सब के बीच लिबरल पार्टी कनाडा के लोगों के लिए लड़ने के बजाय आपस में लड़ रही है. वित्त मंत्री ने उस दिन पद छोड़ा, जिस दिन उन्हें बजट पेश करना था. इसके बाद उद्योग मंत्री को ये काम दिया गया. उन्होंने भी ये जिम्मेदारी नहीं ली. अब ट्रूडो को संसद में खुद बजट पास करवाना चाहिए.
कंजरवेटिव पार्टी के नेता पिएर पोलिवेएर ने संसद से सीधे प्रधानमंत्री ट्रूडो पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ट्रूडो का अब अपनी ही सरकार पर नियंत्रण नहीं है, ऐसे में उन्हें अब पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. वे सत्ता में बने रहने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं. इस देश को कमजोर पड़ते देखना दुर्भाग्यपूर्ण है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











