
पहले हवा खराब थी, अब पानी भी खराब! दिल्ली में प्रदूषण की दोहरी मार, यमुना में दिखा जहरीला झाग
AajTak
दिल्ली में प्रदूषण की दोहरी मार देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बहुत खराब श्रेणी में है तो वहीं, जल प्रदूषण भी देखने को मिल रहा है. कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी में जहरीला झाग दिखाई दे रहा है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण ने हालात बिगाड़ दिए हैं. एक ओर हवा इतनी खराब है कि सांस लेना मुश्किल हो गया है. अधिकतर इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बहुत खराब श्रेणी में रिकॉर्ड किया जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर यमुना नदी में ज़हरीला झाग बनने लगा है. दिल्ली में हवा और पानी दोनों ही गंभीर रूप से प्रदूषित हो रहे हैं.
सुबह के समय शहर के ऊपर स्मॉग की मोटी चादर छाई रहने की वजह से दृश्यता और सांस लेने में दिक्कत हो रही है. यह स्थिति दिल्लीवासियों के लिए प्रतिदिन की दिनचर्या को भी प्रभावित कर रही है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई क्षेत्र वायु गुणवत्ता बहुत खराब (Very Poor) श्रेणी में है.
AQI बहुत खराब
दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के आंकड़ों को देखें तो आज (सोमवार) 10 नवंबर को सुबह 7 बजे आनंद विहार में AQI 379, चांदनी चौक में 360, आईजीआई एयरपोर्ट (T3) पर 305 और आईटीओ पर 376 रिकॉर्ड किया गया. वहीं, बवाना क्षेत्र में AQI 412 के साथ सबसे अधिक प्रदूषण दर्ज किया गया है, जो सामान्य से कई गुना अधिक हैं.
Toxic हो रही यमुना नदी
वायु प्रदूषण के साथ-साथ जल प्रदूषण भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन रहा है. कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी में सफेद झाग दिखाई दे रहा है. प्रशासन इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रासायनिक छिड़काव कर रहा है, ताकि झाग कम किया जा सके लेकिन अब तक स्थिति में बहुत सुधार नहीं हुआ है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










