
पहले से और भी सेफ हुई Maruti Ciaz! इन जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स और डुअल टोन में लॉन्च हुई कार
AajTak
Maruti Ciaz को कंपनी ने तीन नए डुअल-टोन पेंट स्कीम में लॉन्च किया है, इसके अलावा ये कार पहले की तरह 7 मोनो-टोन कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध है. इस कार में कंपनी ने कुछ नए सेफ्टी फीचर्स को बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया है.
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने आज घरेलू बाजार में अपनी मशहूर मिड-साइज सेडान कार Maruti Ciaz को नए डुअल-टोन अवतार में पेश किया है. कंपनी ने इस कार को न केवल नया रंग-रूप दिया है बल्कि इस सेडान को पहले और भी ज्यादा सुरक्षित भी बनाया है. आकर्षक लुक और दमदार सेफ्टी फीचर्स से लैस इस सेडान कार को कुल दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 11.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है.
नई Maruti Ciaz अब तीन नए डुअल टोन पेंट स्कीम के साथ ही कुल 7 मोनो टोन कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध है. यह कार डुअल टोन में ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ऑप्यूलेंट रेड, ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ग्रैंड्योर ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ डिग्निटी ब्राउन कलर ऑप्शन के साथ आती है. इस कार को मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्प के साथ बाजार में उतारा गया है. नए रंगों के अलावा कंपनी ने इस सेडान कार में कुछ ख़ास सेफ्टी फीचर्स को भी शामिल किया है, जिससे यह कार यात्रियों को और भी ज्यादा सेफ्टी प्रदान करती है.
नई मारुति सुजुकी सियाज डुअल-टोन वेरिएंट और उनकी कीमतें:
मिलते हैं ये ख़ास सेफ्टी फीचर्स:
मारुति सुजुकी ने इस सेडान कार में 20 से ज्यादा सेफ़्टी फीचर्स को शामिल किया है. इसमें अब हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP) को बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया है, जो कि सभी वेरिएंट्स में मिलता है. इसके अलावा डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) इत्यादि दिया गया है. कंपनी का दावा है कि ये कार अब यात्रियों को पहले से और भी ज्यादा सेफ्टी प्रदान करती है.
पावर, परफॉर्मेंस और माइलेज:

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











