
पहले शहीद अग्निवीर गावते अक्षय लक्ष्मण की फैमिली को कितना मिलेगा मुआवजा? कुल 1 करोड़ 13 लाख रुपये, समझिए पूरा गणित
AajTak
सियाचिन में शहीद हुए पहले अग्निवीर जवान की शहादत पर सेना ने शोक प्रकट किया है. इस बीच सेना ने यह भी बताया है कि अपने प्राणों की आहुति देने वाले अग्निवीर जवान गावते अक्षय लक्ष्मण के परिजनों को एक करोड़ से अधिक की धनराशि मिलेगी.
लद्दाख के सियाचिन में तैनात भारतीय सेना के जवान गावते अक्षय लक्ष्मण लाइन ऑफ ड्यूटी पर तैनाती के दौरान शहीद होने वाले पहले अग्निवीर हैं. सेना के लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर ने रविवार को बताया कि सियाचिन में ड्यूटी के दौरान एक अग्निवीर लक्ष्मण शहीद हुए हैं. सेना ने शहीद गावते अक्षय लक्ष्मण के निधन पर शोक व्यक्त किया है और बताया है कि कैसे उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मिलेगी.
सियाचीन में तैनात थे गावते
गावते काराकोरम रेंज में लगभग 20,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे. इस ग्लेशियर को दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई वाले युद्ध स्थल के रूप में जाना जाता है जहां सैनिकों को तेज बर्फीली हवाओं से जूझना पड़ता है. यह भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर है.शनिवार तड़के ही लक्ष्मण की मौत हुई.
पंजाब: मृतक अग्निवीर को 'गार्ड ऑफ ऑनर' नहीं मिलने पर बहस तेज, आई सेना की सफाई
परिजनों को मिलेंगे इतने पैसे
शहीद के परिजनों को मिलने वाले मुआवजे को लेकर आर्मी ने पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, 'अग्निवीर (ऑपरेटर) गावते अक्षय लक्ष्मण ने सियाचिन में कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए. दुःख की इस घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. मृतक के परिजनों को वित्तीय सहायता के संबंध में सोशल मीडिया पर परस्पर विरोधी संदेशों को देखते हुए, यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है कि परिजनों को मिलने वाली परिलब्धियां (धनराशि) सैनिक की सेवा के प्रासंगिक नियमों और शर्तों द्वारा शासित होती हैं.' अग्निवीरों की नियुक्ति की शर्तों के अनुसार, शहीद के लिए अधिकृत परिलब्धियां इस प्रकार होंगी:-

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











