
पहले लगा पटाखे छोड़े जा रहे, फिर पल भर में ही हर ओर लाशें थीं... पहलगाम हमले के चश्मदीद ने सुनाई आतंक की दास्तां
AajTak
पर्यटक ने कहा कि करीब 100 राउंड फायरिंग हुई. एक अन्य शख्स ने कहा कि हम मैदान में बैठे थे, घोड़ेवाला हमारे साथ था. तभी अचानक गोलियों की आवाज आई. तीन राउंड के बाद हमें एहसास हुआ कि यह आतंकी हमला है और मैं पेड़ के पीछे छिप गया. हमारी आंखों के सामने एक महिला को गोली मार दी गई.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई. आजतक के पास एक एक्सक्लूसिव वीडियो है जिसमें एक पर्यटक को मैदान में टहलते देखा जा सकता है. इसी दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनी जा सकती है. एक अन्य वीडियो में वही पर्यटक बता रहा है कि कैसे वह इस आतंकी हमले में बाल-बाल बचा.
पर्यटक ने बताई आतंक की दास्तां...
पर्यटक ने अपने वीडियो में कहा, 'पहले हमें लगा कि पटाखे चल रहे हैं. दो-तीन राउंड की आवाज आई. फिर जब लोगों की चीखें सुनी, तो हम जान बचाकर भागे.' बाद में आजतक से बातचीत में उस शख्स ने बताया कि हमले के वक्त वह बुरी तरह डर गया था और शुरू में उसे लगा कि शायद पटाखे फोड़े जा रहे हैं. जब पूछा गया कि क्या उस समय वहां 'सुरक्षा बल मौजूद थे' तो उसने कहा कि वह इस पर ध्यान नहीं दे सका क्योंकि वह अपनी जान बचाकर भाग रहा था. हालांकि, उसके साथ मौजूद दोस्त ने दावा किया कि 'वहां कोई सुरक्षा बल तैनात नहीं थे.'
पर्यटक ने कहा कि सबकुछ अच्छा गुजरा रहा था. हमें लगा कि ऐसा कुछ नहीं होगा. लेकिन यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उसके दोस्त ने बताया कि वह अब भी डर के मारे कांप रहा है. पर्यटक ने कहा कि करीब 100 राउंड फायरिंग हुई. एक अन्य शख्स ने कहा कि हम मैदान में बैठे थे, घोड़ेवाला हमारे साथ था. तभी अचानक गोलियों की आवाज आई. तीन राउंड के बाद हमें एहसास हुआ कि यह आतंकी हमला है और मैं पेड़ के पीछे छिप गया. हमारी आंखों के सामने एक महिला को गोली मार दी गई.
यह भी पढ़ें: 'मुश्किल वक्त में भारत के साथ...', ट्रंप और पुतिन ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा
यह भी पढ़ें: पहलगाम में आतंकी हमला: सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़ नई दिल्ली लौट रहे पीएम मोदी

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







