
पहले लखनऊ का मैच रद्द, अब दिल्ली-NCR में घने कोहरे का घेरा, जीरो हुई विजिबिलिटी
AajTak
उत्तर भारत में घना कोहरा और जहरीला स्मॉग लगातार कहर बरपा रहा है. कल लखनऊ में भारत-दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 मैच स्मॉग के कारण रद्द हो गया. अब दिल्ली-NCR में सुबह घने कोहरे की चादर छा हुई, कई जगह विजिबिलिटी जीरो हो गई. वहीं, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास जहरीले स्मॉग की मोटी परत दिखी, जहां AQI 349 पर 'वेरी पुअर' कैटेगरी में दर्ज किया गया.
उत्तर भारत में सर्दी के साथ घना कोहरा और स्मॉग का कहर जारी है. कल लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 मैच घने स्मॉग के कारण रद्द हो गया. दिल्ली-NCR में भी सुबह-सुबह घने कोहरे और धुंध की मोटी चादर छाई हुई है, जिससे विजिबिलिटी जीरो के करीब पहुंच गई. वहीं, घने कोहरे और धुंध के कारण सड़कों पर वाहनें रेंग रहे हैं.
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार देर रात से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी जीरो हो गई है. घने कोहरे से हाईवे वाहनें रेंग रहे हैं, जिससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ गया है. यमुना एक्सप्रेसवे, NH-48 जैसे रूट्स पर स्पीड लिमिट कम की गई. एअर इंडिया, इंडिगो ने एडवाइजरी जारी की कि फ्लाइट स्टेटस चेक करें. पिछले दिनों 100 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुईं. इसके अलावा IMD ने पंजाब, हरियाणा, UP में भी डेंस फॉग की वार्निंग दी है.
IMD के अनुसार, 18 से 20 दिसंबर तक मॉर्निंग में हल्के से घना कोहरा रहेगा. एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी प्रोसीजर्स लागू हैं, फ्लाइट्स डिले और कैंसल हो रही हैं. ट्रेनें भी लेट चल रही हैं. AQI 'वेरी पुअर' से 'सीवियर' के बीच बना हुआ है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है.
दिल्ली-NCR में GRAP IV लागू
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास जहरीले स्मॉग की मोटी परत दिखी, जहां AQI 349 पर 'वेरी पुअर' कैटेगरी में दर्ज किया गया है.सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में कई इलाकों का AQI 'वेरी पुअर' से 'सीवियर' के बीच बना हुआ है. कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने दिल्ली-NCR में GRAP स्टेज-IV के सभी उपाय लागू कर दिए हैं, जिसमें कंस्ट्रक्शन पर बैन, व्हीकल रेस्ट्रिक्शंस और अन्य सख्त कदम शामिल हैं.
लोगों से मास्क पहनने की अपील

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









