
पहले रूस में ड्रोन अटैक, फिर विमान में इतने बड़े छेद! कजाख प्लेन क्रैश के पीछे रूसी अटैक की थ्योरी
AajTak
फाइटरबॉम्बर नाम के टेलीग्राम चैनल ने एक वीडियो क्लिप जारी की है, जिसमें प्लेन में बड़े-बड़े छेद देखे जा सकते हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इस तरह के छेद गोलाबारी या विस्फोट से ही होते हैं.
अजरबैजान एयरलाइंस का विमान बुधवार को क्रैश हो गया था. इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई. लेकिन विमान क्रैश कैसे हुआ, इसे लेकर कई थ्योरीज सामने आ रही हैं. रूस के अटैक से लेकर जीपीएस जैमिंग जैसे तमाम दावे किए जा रहे हैं.
कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हुआ. विमान कैस्पियन सागर के तट के पास क्रैश हुआ था. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी रूस में ड्रोन हमले के तुरंत बाद ही प्लेन क्रैश हुआ. ड्रोन हमलों की वजह से पहले भी इस इलाके में एयरपोर्ट्स को बंद किया जाता रहा है. विमान के रूट पर रूस के एयरपोर्ट को भी बुधवार सुबह बंद कर दिया गया था.
रूसी मीडिया में ये अटकलें लग रही हैं कि रूस के एयर डिफेंस ने यूक्रेन का ड्रोन समझकर गलती से प्लेन को निशाना बनाकर स्ट्राइक किया था.
फाइटरबॉम्बर नाम के टेलीग्राम चैनल ने एक वीडियो क्लिप जारी की है, जिसमें प्लेन में बड़े-बड़े छेद देखे जा सकते हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इस तरह के छेद गोलाबारी या विस्फोट से ही होते हैं.
फ्लाइटरडार24 की एक पोस्ट में कहा गया कि विमान का जीपीएस जाम हो गया था. रूस पर पहले भी जीपीएस ट्रांसमिशन जाम करने के आरोप लगते रहे हैं.
इस घटना के बाद अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव ने रूस का अपना दौरा बीच में ही रोक दिया. वह सेंट पीटर्सबर्ग से रवाना हो गए. उन्होंने कहा कि मुझे जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक खराब मौसम की वजह से प्लेन ने बाकू और ग्रोन्जी के बीच अपना रूट बदल दिया था. यह एक बहुत बड़ी त्रासदी है, जो अजरबैजान के लोगों के लिए पीड़ा लेकर आई है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











