
पहले ब्लेड से हमला, फिर लूटपाट... ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा सीलमपुर का एक बदमाश, दूसरे की तलाश जारी
AajTak
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पीड़ित एक 21 वर्षीय युवक है, जो वारदात के वक्त अपने ऑफिस वापस जा रहा था. तभी दो लोगों ने उस पर हमला किया और ब्लेड से हमला कर उसका फोन और उसके पास मौजूद कुछ नकदी लूट ली.
राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में देर रात एक युवक पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया. हमला एक तेजधार हथियार से किया गया और इसके बाद पीड़ित के साथ लूटपाट की गई. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है.
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पीड़ित एक 21 वर्षीय युवक है, जो वारदात के वक्त अपने ऑफिस वापस जा रहा था. तभी दो लोगों ने उस पर हमला किया और ब्लेड से हमला कर उसका फोन और उसके पास मौजूद कुछ नकदी लूट ली.
पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि शनिवार देर रात सीलमपुर इलाके में हो रहे उत्पात को गश्त कर रही पुलिस ने देखा और पीछा करने के बाद एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया. जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 11.30 बजे गश्त कर रही पुलिस ने हाथापाई देखी और बीच-बचाव करने के लिए दौड़ी तो एक व्यक्ति मौका-ए-वारदात पर घायल मिला. उसने बताया कि उसका फोन और 200 रुपये दो लोगों ने लूट लिए हैं और उसने इशारा किया कि वे किस तरफ जा रहे हैं.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने तुरंत आरोपियों का पीछा किया और थोड़ी सी हाथापाई के बाद लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया. जिसकी पहचान अकबर उर्फ भोला (32) के रूप में हुई. पुलिस ने उसके पास से लूटी गई रकम 200 रुपये और ब्लेड का एक टुकड़ा बरामद किया.
पीड़ित की पहचान दीपक के तौर पर हुई है. उसे जेपीसी अस्पताल ले जाया गया. बाद में, उसने पुलिस को बताया कि जब वह नोएडा में अपने कार्यस्थल पर जा रहा था और टी-पॉइंट पर ऑटो-रिक्शा का इंतजार कर रहा था, तो दो लोगों ने पहले उसका गला पकड़ा और उससे मोबाइल फोन और 200 रुपये लूट लिए.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







