
पहले बनी फर्जी नर्स, फिर लगाया जवान बनाने का फेक इंजेक्शन, कमा लिए करोड़ों रुपये
AajTak
खुद को जवान दिखने की चाहत रखने वाले लोगों को नकली बॉटोक्स का इंजेक्शन लगाकर एक स्पा सेंटर की मालकिन ने करोड़ों रुपये कमा लिये. जब उसके क्लाइंट्स पर बॉटोक्स का बुरा प्रभाव दिखने लगा तो मामला खुला.
इन दिनों लोग सुंदर और जवान दिखने के लिए लाखों रुपये खर्च कर देते हैं. इसी बात का कुछ लोग फायदा उठाकर नकली दवाईयां और ब्यूटी केयर का धंधा कर रहे हैं और इससे करोड़ों रुपये बना रहे हैं. ऐसा ही एक मामला अमेरिका के मैसाचुसेट्स में सामने आया.
मैसाचुसेट्स में एक महिला जो स्पा सेंटर चलाती थी, उसने खुद को नर्स बताकर लोगों को बोटॉक्स के इंजेक्शन लगाने शुरू किये. यह काम कर उसने काफी मोटा पैसा कमाया. एक दिन उसका पर्दाफाश हो गया. दरअसल, महिला कोई नर्स नहीं थी. उसे मोटा पैसा कमाने का आईडिया आया और वह फर्जी नर्स बनकर लोगों को बोटॉक्स का इंजेक्शन लगाने लगी.
खुद को बताया फर्जी नर्स यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया. कोर्ट में अभियोजकों का कहना है कि मैसाचुसेट्स में एक स्पा मालिक ने फर्ज नर्स बनकर ग्राहकों को नकली बोटॉक्स और फिलर का इंजेक्शन लगाया. NBC न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार स्पा संचालक 38 वर्षीय रेबेका फडानेली ने कथित तौर पर चीन और ब्राजील से नकली बोटॉक्स, स्कल्प्ट्रा और जुवेडर्म खरीदती थी.
तीन साल में लोगों को लगाएं 1,631 बोटॉक्स इंजेक्शन कोर्ट में फेडरल अभियोजकों ने कहा कि मार्च 2021 और इस साल के बीच, उसने लोगों को लगभग 1,631 बोटॉक्स के इंजेक्शन लगाएं. इसमें क्लाइंट ने कुल $522,869 (साढ़े चार करोड़ रुपये) भुगतान किये. वहीं 1,085 फिलर का काम किया. इसमें क्लाइंट्स ने कुल $410,545 (साढ़े तीन करोड़ रुपये) भुगतान किये थे.
नकली दवाई बेचने का लगा है आरोप अदालत के दस्तावेजों के अनुसार एक क्लाइंट ने 2022 में FDA से शिकायत की थी. फडानेली के इंजेक्शन से उसके होठों में थक्के जम गए और माथे में झुनझुनी होने लगी थी. अभियोजकों के अनुसर फेडेनेली एक एस्थेटिशियन है. उसने कानून के विरुद्ध अवैध रूप से बॉटोक्स आयात किया था. उस पर नकली दवा बेचने, वितरित करने और नकली उपकरण बेचने, वितरित करने का आरोप लगाया गया है.
कई क्लाइंट्स को डाला खतरे में वह स्किन ब्यूटी मेड स्पा की मालिक है, जिसके रैंडोल्फ और साउथ ईस्टन में सेंटर हैं. कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी जोशुआ लेवी ने कहा कि कई सालों से फेडेनेली ने खुद को एक नर्स होने का दावा करके और हजारों अवैध, नकली इंजेक्शन लगाकर अनजान मरीजों को खतरे में डाला है. यहां जिस तरह के धोखे का आरोप लगाया गया है, वह अवैध, लापरवाह और संभावित रूप से जानलेवा है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











