
पहले प्रेमी ने लूटी लड़की की आबरू, फिर मदद देने वाले ने किया रेप और ले ली जान
AajTak
ओडिशा के जगतसिंहपुर में एक लड़की के साथ एक ही दिन में दो अलग-अलग लोगों ने दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. पीड़िता के बॉयफ्रेंड ने पहले उसका रेप किया और फिर बेसहारा सड़क पर छोड़ दिया. इसके बाद एक अनजान शख्स ने मदद के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मौत के घाट उतार दिया.
ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 23 साल की युवती के साथ एक ही दिन में दो अलग-अलग लोगों ने दुष्कर्म किया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में युवती के बॉयफ्रेंड और एक अजनबी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.
जगतसिंहपुर के एसपी अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि यह घटना 22 फरवरी की है. मृतका अपने बॉयफ्रेंड के भरोसे घर से भागकर शादी करने निकली थी. एसपी ने बताया, 'ये घटना 22 फरवरी को उस समय घटी जब महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागने का प्लान बनाकर घर से निकली थी.
पुलिस ने बताया कि मृतका के बॉयफ्रेंड ने उससे शादी का वादा करके उसे मंदिर बुलाया था. हालांकि, वो उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, उसका रेप किया और उसे रहमा बस स्टैंड पर छोड़ दिया.
मदद के बहाने अनजान शख्स ने किया रेप और कत्ल
जब लड़की बस स्टैंड पर बेसहारा हालत में मदद का इंतजार कर रही थी, तब झारखंड के एक व्यक्ति ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट दी. वो मदद करने के बहाने उसे पारादीप में अपने किराए के कमरे पर ले गया. वहां उसने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया और फिर उसे चार मंजिला इमारत की छत से नीचे फेंक दिया. अगली सुबह पुलिस को लड़की का शव मिला.
नवीन पटनायक ने सरकार को घेरा इस जघन्य अपराध के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है. पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने लिखा, 'और कितनी निर्दोष जानें जाएंगी? नाबालिग लड़कियों से लेकर दिव्यांग युवतियों तक, कोई भी सुरक्षित नहीं है। तो क्या राज्य में अब भी कानून का राज कायम है?'

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






