
पहले प्यार, मंदिर में शादी और फिर हैवानियत... केस दर्ज होने के बाद भी आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी नहीं
AajTak
उत्तराखंड के काशीपुर में पुलिसकर्मी अरुण कुमार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने का संगीन आरोप लगा है. पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज तो कर लिया गया, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पीड़िता इंसाफ मांग रही है. जानिए पूरा मामला.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में एक बार फिर पुलिस विभाग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाली वर्दी पर ही रेप, धोखा और मारपीट जैसे संगीन आरोप लगे हैं. मामला काशीपुर का है, जहां अल्पसंख्यक समुदाय की एक महिला ने पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर इंसाफ की मांग की है. हालांकि पुलिस पर ठोस कार्रवाई नहीं करने का इल्जाम लगा रहा है. पीड़िता इंसाफ के लिए बार-बार थाने और अधिकारियों के चक्कर काट रही है. मीडिया के सवालों पर अधिकारियों का गोलमोल जवाब भी चर्चा का विषय बना हुआ है.
लव, सेक्स और धोखा! पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मी अरुण कुमार वर्तमान में भवाली, जिला नैनीताल में तैनात है. वह मूल रूप से बरखेड़ा, काशीपुर का रहने वाला है. अल्पसंख्यक समुदाय की पीड़ित महिला का कहना है कि अरुण कुमार ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर मंदिर में जाकर शादी करने का भरोसा दिलाया. इसके बाद वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब महिला ने रिश्ते को कानूनी मान्यता देने की बात कही तो आरोपी ने मुकरना शुरू कर दिया. महिला ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई.
पीड़िता के साथ मारपीट और रेप पीड़िता के अनुसार 8 फरवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे आरोपी जबरदस्ती उसके घर में घुस आया. उसने महिला के साथ अभद्रता की और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा. आरोप है कि आरोपी ने महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटा और जबरन दुष्कर्म किया. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की तस्वीरें दिखाई देती हैं. महिला ने 10 फरवरी 2026 को इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी. उसने डायल 112 पर सूचना देने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे धमकाया और चुप रहने का दबाव बनाया.
जान से मारने की धमकी पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उस पर पहले दर्ज मुकदमों को वापस लेने का दबाव बनाया. दोनों पिछले सात महीनों से एक-दूसरे को जानते थे. महिला का आरोप है कि मंदिर में शादी के बाद आरोपी ने उसे पत्नी का दर्जा देने से इंकार कर दिया. जब महिला ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत विवाह पंजीकरण की मांग की तो आरोपी भड़क गया. उसने मारपीट की और रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने से मना कर दिया. महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात कराया. यह मामला अब और गंभीर रूप लेता जा रहा है.
आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज है मुकदमा पीड़िता के मुताबिक साल 2025 में भी उसने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. उस मामले में आरोपी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत ले ली थी. इससे पहले 6 जनवरी 2026 को नैनीताल के एक निजी होटल में भी मारपीट की घटना सामने आई थी. उस घटना की भी शिकायत दर्ज कराई गई थी. बावजूद इसके आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई. अब काशीपुर कोतवाली में नया मुकदमा दर्ज हुआ है, लेकिन गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है.
जबरन संबंध बनाने का आरोप महिला का कहना है कि आरोपी उसके फ्लैट में जबरन घुसा और मुकदमा वापस लेने की धमकी दी. विरोध करने पर उसने मारपीट की और जबरन शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता के मुताबिक आरोपी का रवैया लगातार हिंसक होता जा रहा था. वह उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा. महिला ने कई बार स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन उसे राहत नहीं मिली. इससे उसके मन में डर और असुरक्षा की भावना बढ़ती गई.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







