
पहले परोसे, वीडियो बन जाने के बाद बच्चों की प्लेट से उठा लिए अंडे... दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सस्पेंड
AajTak
कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने 2 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं लक्ष्मी और शाइनाज़ा बेगम को निलंबित कर दिया गया है. वीडियो में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को परोसे जाने के बाद बच्चों की थाली से अंडे वापस लेते हुए दिखाया गया है.
कर्नाटक के कोप्पल जिले में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. उन्हें आंगनबाड़ी भोजन वितरण में अनियमितता के लिए जिम्मेदार पाए जाने पर निलंबित किया गया है. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों की प्लेट से अंडे उठाते हुए दिख रही हैं. इस वीडियो के आधार पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
कोप्पल जिले में एक वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने 2 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं लक्ष्मी और शाइनाज़ा बेगम को निलंबित कर दिया गया है. वीडियो में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को परोसे जाने के बाद बच्चों की थाली से अंडे वापस लेते हुए दिखाया गया है. एक बार अंडे परोसे जाने के बाद, वे दस्तावेज़ीकरण के उद्देश्य से वीडियो रिकॉर्ड करते हैं जिसके बाद वे बच्चों की थाली से अंडे वापस ले लेते हैं. आंगवाड़ी में अंडे अनिवार्य हैं और सरकार द्वारा दिए जाते हैं.
कर्नाटक के कोप्पल जिले में दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, लक्ष्मी और शाइनाज़ा बेगम को उनके कार्यों का एक वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया. वीडियो में उन्हें बच्चों को अंडे परोसते देखा जा रहा है. फिर जब अंडा परोसे जाने की वीडियो बन जाती है, तो फिर उन्हें वापस लेते हुए भी देखा जा सकता है.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों के प्लेट से अंडे उठा लिए. इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया क्योंकि अंडे आंगनवाड़ी केंद्रों में सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन का एक अनिवार्य हिस्सा हैं. वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद कार्यकर्ताओं की हरकतों के कारण उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










