
पहले नाबालिग बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, फिर दफनाई लाश... ऐसे हुआ सनसनीखेज कत्ल का खुलासा
AajTak
पलामू जिले में लगभग तीन दिन पहले जमीन में दफ्न की गई 16 साल की लड़की की लाश को पुलिस ने शुक्रवार को जमीन से निकाल लिया. यह घटना रांची से लगभग 175 किलोमीटर दूर चैनपुर पुलिस थाना इलाके की है. जहां साल्टुआ गांव में एक शख्स ने अपनी बेटी को मार डाला.
झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के कत्ल का खुलासा कर दिया. लड़की का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका पिता निकला. जिसने उसे पीट-पीटकर मार डाला और फिर कानून से बचने के लिए कुछ लोगों के साथ मिलकर उसकी लाश को जमीन में दफना दिया. लेकिन तीन दिन बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है.
पलामू जिले में लगभग तीन दिन पहले जमीन में दफ्न की गई 16 साल की लड़की की लाश को पुलिस ने शुक्रवार को जमीन से निकाल लिया. यह घटना रांची से लगभग 175 किलोमीटर दूर चैनपुर पुलिस थाना इलाके की है. जहां साल्टुआ गांव में एक शख्स ने अपनी बेटी को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई.
पलामू की पुलिस अधीक्षक रेश्मा रामेसन ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि लड़की की लाश दो या तीन दिन पुरानी लग रही है. लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में भेजा गया. जहां उसका पोस्टमॉर्टम हो गया है.
एसपी रामसेन के मुताबिक, लेकिन पुलिस को अभी भी लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है. इस मामले में अभी तक पकड़े गए आरोपियों ने इस जघन्य अपराध के लिए नाबालिग लड़की के पिता को ही दोषी ठहराया है. जो कि अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर है.
आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी अपनी बेटी को घर पर न पाकर क्रोधित हो गया था. उसके घर लौटने पर वो उसके साथ झगड़ा करने लगा. इसी दौरान नशे धुत्त पिता ने गुस्से में आकर अपनी बेटी को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद कुछ ग्रामीणों की सहायता से उसने बेटी की लाश को दफना दिया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







