
'पहले दीवार फिर दरवाजे पर मारा सिर', पत्नी की हत्या के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
AajTak
वल्लभ ने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान हाथापाई भी हुई थी. गुस्से में आकर उसने पत्नी को पीटा था और पत्नी के सिर को दीवार पर दे मारा था. इसके बाद दरवाजे की चौखट पर भी पत्नी को पटका था.
तेलंगाना में स्थानीय कांग्रेस नेता को पत्नी की हत्या के आरोप में गरिफ्तार किया गया है. वह अफनी पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा था. पत्नी के सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी और शरीर पर अन्य चोटों के भी निशान थे. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी. पुलिस की जांच में आरोपी की बताई कहानी झूठी निकली. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पत्नी की हत्या का केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के मुताबिक, 14 जुलाई को कांग्रेस नेता वल्लभ रेड्डी (28) अपनी पत्नी को घायल अवस्था में शहर के निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचा था. उसने बताया था कि पत्नी के सिर में चोट लग गई है. इलाज के दौरान वल्लभ की पत्नी की मौत हो गई थी. पुलिस की पूछताछ में वल्लभ ने पत्नी को लगी चोट के बारे में झूठी कहानी बताई थी.
पोस्टमार्टम में सामने आया था कि महिला के साथ मारपीट की गई थी. उसके सिर और शरीर पर मारपीट से लगी चोट के निशान थे. पुलिस ने वल्लभ को 26 जुलाई को हिरासत में ले लिया था. फिर उससे नारायणगुडा थाना पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की थी. जिसमें आरोपी ने सारी सच्चाई बता दी थी.
सिर को दीवार पर दे मारा था
वल्लभ ने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान हाथापाई भी हुई थी. गुस्से में आकर उसने पत्नी को पीटा था और पत्नी के सिर को दीवार पर दे मारा था. इसके बाद दरवाजे की चौखट पर भी पत्नी को पटका था. घर के फर्श पर खून फैल गया था, जिसे उसने साफ कर दिया था. फिर गंभीर घायल पत्नी को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचा था और झूठी कहानी बताई थी. पुलिस का कहना है कि आरोपी की मार से महिला को इंटरनल चोट भी आई थीं.
15 महीने पहले ही हुई थी शादी

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









