
पहले थी एयर होस्टेस, फिर नौकरी छोड़ सूअर पालना शुरू कर दिया... कमाई हैरान कर देगी
AajTak
चीन में एक लड़की इन दिनों अपने अच्छे-खासे करियर को छोड़ लीक से हटकर करियर ऑप्शन चुनने के लिए चर्चा में है. दरअसल, उसने सुअर पालन शुरू किया है. इससे उसकी कमाई भी अच्छी हो रही है.
चीन में एक लड़की ने एयर होस्टेस जैसी ग्लैमरस जॉब को छोड़कर सूअर पालन जैसी कठिन काम को चुना और इससे अच्छी-खासी कमाई कर रही हैं. उनके इस फैसले की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है.
हेलोंगजियांग प्रांत की 27 वर्षीय यांग यानक्सी ने एयर होस्टेस की नौकरी को अलविदा कहकर पशुपालन में अपनी एक नई पहचान बनाई और महज दो महीनों में 22.8 लाख रुपये (2 लाख युआन) की कमाई कर ली. यह खबर दक्षिण चीन मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के हवाले से सामने आई है.
एयरलाइन की नौकरी छोड़कर शुरू किया पशुपालन यांग यानक्सी का जन्म चीन के हेलोंगजियांग प्रांत के एक ग्रामीण परिवार में हुआ है. उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने शंघाई में पांच वर्षों तक फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम किया. लेकिन कुछ कठिन दौरों में उनका मासिक वेतन घटकर मात्र 32,000 रुपये (2,800 युआन) रह गया.
माता-पिता के लिए लौटीं घर शंघाई में रहते हुए यांग को अपने माता-पिता से अपनी जरूरतों के लिए आर्थिक मदद लेनी पड़ी. बाद में उन्हें पता चला कि उनके माता-पिता ने अपनी जरूरतें कम कर दी थीं और कर्ज भी लिया था, ताकि उनकी जरूरतें पूरी हो सकें. अक्टूबर 2022 में, जब यांग को अपनी मां की बीमारी और इलाज के बारे में पता चला, तो उन्होंने नौकरी छोड़ने और घर लौटने का फैसला किया.
उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता ने हमेशा मुझे अच्छी बातें बताईं और बुरी छुपाईं. अब मैं उनके साथ रहना चाहती हूं और उनसे दूर नहीं जाना चाहती.
सूअर पालन में सफलता अप्रैल 2023 में, यांग ने अपने एक रिश्तेदार के सूअर फार्म को संभाल लिया. उन्होंने फार्मिंग के अनुभवों को एक लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म पर साझा करना शुरू किया. उनके वीडियोज में सूअरों के लिए चारा तैयार करना, उनकी देखभाल करना और फार्म की सफाई जैसे काम दिखाए गए. इन वीडियोज ने उन्हें 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स दिलाए. कभी-कभी वह फार्म पर काम करते हुए खूबसूरत ड्रेस पहनकर भी नजर आती हैं. यांग ने कहा कि मैं फार्म पर इतनी मेहनत करती हूं कि मेरी कमर और पीठ हर दिन दुखती है. पूरे दिन के बाद मेरी बदन से दुर्गंध आती है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












