
पहले छूटी मिसाइल और फिर अस्पताल पर हुआ ब्लास्ट, देखें हमले का नया वीडियो
AajTak
इजरायल और हमास के बीच जंग का तेरहवां दिन है. आज गाजा अस्पताल पर हमले का नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में गाजा के अल अहली अस्पताल में ब्लास्ट होता नजर आ रहा है. धमाके के बाद एक शख्स या अल्लाह या अल्लाह और अस्पताल अस्पताल बोल रहा है. इस हमले को लेकर इजरायल और हमास के बीच दोषारोपण जारी है. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











