
पहले चीन में उइगर मुस्लिम, अब रूस में मानवाधिकार को लेकर UNHRC में प्रस्ताव, भारत रहा वोटिंग से दूर
AajTak
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की बैठक में रूस के खिलाफ मानवाधिकार के मुद्दे को लेकर एक प्रस्ताव आया. भारत ने इस प्रस्ताव पर हुई वोटिंग से खुद को दूर रखा. वहीं चीन ने इस प्रस्ताव के विरोध में वोट दिया. इससे पहले UNHRC में जब चीन के खिलाफ उइगर मुसलमानों को लेकर प्रस्ताव लाया गया था, तब भी भारत ने इससे दूरी बना ली थी.
रूस में मानवाधिकार के मुद्दे को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की बैठक में उसके खिलाफ एक प्रस्ताव लाया गया. नाटो से जुड़े तमाम देशों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया. हालांकि भारत ने इस प्रस्ताव पर वोटिंग से दूरी बना ली. इससे पहले यूएनएचआरसी में चीन के खिलाफ भी उइगर मुसलमानों को लेकर प्रस्ताव लाया गया था, जिससे भारत दूर रहा था. तब विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि वह हमेशा से ही 'Country-Specific Resolutions' पर विश्वास नहीं रखता है. इसके स्थान पर वह हमेशा सिर्फ बातचीत के जरिए समाधान पर जोर देता है.
5 देशों ने किया प्रस्ताव का विरोध
UNHRC में रूस के भीतर मानवाधिकार की स्थिति को लेकर एक प्रस्ताव लाया गया था. इस प्रस्ताव पर चीन के अलावा बोलिविया, क्यूबा, कजाकिस्तान और वेनेजुएला समेत 6 देशों ने विरोध में वोट किया. जबकि भारत के साथ-साथ अर्मेनिया, ब्राजील, इंडोनेशिया, लीबिया, मलेशिया, मेक्सिको, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), उज्बेकिस्तान, नेपाल, सूडान, कतर और पाकिस्तन ने खुद को वोटिंग से दूर रखा.
नाटो देशों ने किया प्रस्ताव का समर्थन
रूस के यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका और नाटो (NATO) देशों के बीच ठनी हुई है. ऐसे में अर्जेंटीना, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, जापान, लक्जमबर्ग, यूक्रेन, नीदरलैंड, पोलैंड, कोरिया, यूक्रेन, ग्रेट ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई देशों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग की है.
चीन के खिलाफ प्रस्ताव से भी भारत रहा दूर

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











