
पहले एसिड अटैक किया, फिर छत से धक्का दे दिया... पति के जुल्मों की शिकार ममता की दर्दनाक कहानी
AajTak
हिमाचल प्रदेश में एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. घरेलू कलह इतनी बढ़ी कि एक पति ने पहले अपनी बीमार पत्नी पर एसिड फेंका और फिर उसे छत से धक्का देकर मौत के हवाले कर दिया. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.
हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. यहां सैन मोहल्ला में रहने वाली ममता ठाकुर ने बुधवार देर रात PGI चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया, लेकिन उसकी मौत की कहानी 15 नवंबर की उस भयावह दोपहर से शुरू होती है, जब उसके पति नंद लाल ने पहले उस पर एसिड अटैक किया और फिर उसे छत से धक्का दे दिया.
पुलिस के मुताबिक, नंद लाल ममता के साथ लगातार मारपीट करता था. उसे उसके रिश्तेदारों का आना-जाना भी घर में पसंद नहीं था. दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. ममता बीमार चल रही थी. पति से तंग आकर उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा था. इसमें अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. इस वजह से नंद लाल पूरी तरह से भड़क गया.
15 नवंबर की बात है. नंद लाल और ममता के बीच एक बार फिर झगड़ा शुरू हुआ. इसके बाद नंद लाल ने गुस्से में ममता पर तेजाब फेंक दिया. इससे पहले की पीड़िता संभल पाती आरोपी ने उसे छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया. ममता खून से लथपथ दर्द से तड़पती हुई जमीन पर पड़ी रही. आरोपी मौके से फरार हो गया. इसी बीच आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.
लोगों ने ममता को मंडी अस्पताल पहुंचाया. उसकी हालत नाज़ुक देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया. वहां डॉक्टरों ने चार दिन तक उसकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन तेजाब से जल चुके अंग और गंभीर घाव उसकी ताकत को धीरे-धीरे खत्म करते रहे. आखिरकार बुधवार की देर रात ममता जिंदगी की जंग हार गई. उसकी सांसें थम गईं.
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरुआत में नंद लाल के खिलाफ हत्या के प्रयास की FIR दर्ज की थी. लेकिन ममता की मौत के बाद अब FIR में हत्या की धाराएं जोड़ दी जाएंगी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वो फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. पुलिस का कहना है कि कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले की विस्तृत जांच अभी भी जारी है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









