
पहली बेगम और दो बच्चे... फफक पड़ा गुलाम हैदर, बताया किस हाल में है पहला परिवार
AajTak
सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर का कहना है कि उसने सिर्फ सीमा के कहने पर ही अपनी पहली बेगम और दो बच्चों को छोड़ा था. फिलहाल उसकी पहली बीवी और दोनों बच्चे गुलाम के पिता के घर में रह रहे हैं. गुलाम पहली बेगम से तो बात नहीं करता. लेकिन दोनों बच्चों से उसकी आज भी बात होती है.
मैंने उसके लिए पहली बेगम को छोड़ा और वो मुझे ही छोड़ गई... ये शब्द हैं सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर के. गुलाम यह कहते ही फफक फफक कर रो पड़ा. गुलाम ने बताया कि एक रॉन्ग नंबर से उसकी और सीमा की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी. साल 2014 में गुलाम ने गलती से एक नंबर मिला दिया था. वो नंबर था सिंध प्रांत के खैरपुर की रहने वाली सीमा हैदर का.
दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर वह प्यार में तब्दील हो गई. सीमा को पहले से ही पता था कि गुलाम शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. बावजूद इसके सीमा ने उसके साथ अफेयर शुरू किया. सीमा और गुलाम के घर वालों को जब इस बात की भनक लगी तो दोनों परिवारों ने इसका विरोध किया.
लेकिन सीमा चाहती थी कि वह गुलाम से शादी करे. इसलिए वह घर से भागकर गुलाम के पास आ गई. गुलाम सिंध प्रांत के ही जकोकाबाद का रहने वाला था. यहां उसने गुलाम से कोर्ट मैरिज कर ली. लेकिन इलाका गांव का था. दोनों ही बलौच समुदाय से ताल्लुक रखते थे. इसलिए जब लोगों को पता चला कि गुलाम और सीमा ने इस तरह घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की है तो इस पर पंचायत रखी गई.
वहां फैसला लिया गया कि लड़की भगाकर लाना एक गुनाह है. इसलिए गुलाम को इसके लिए जुर्माना भरना पड़ेगा. फिर दोनों साथ में रह सकते हैं. गुलाम ने ऐसा ही किया. फिर साल 2015 में सीमा ने गुलाम से जिद की कि वह कराची शहर में रहना चाहती है. गुलाम भी उसकी बात मान गया और दोनों कराची जाकर एक किराए के मकान में रहने लगे.
गुलाम के मुताबिक, सीमा बार-बार उसे अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के लिए बोलती रहती थी. वह भी उसकी बातों में आ गया और उसने पहली बीवी को छोड़ दिया. लेकिन पहली बेगम और दोनों बच्चे गुलाम के पिता आमिर खान के पास ही रहने लगे. गुलाम बेशक अपनी पहली बीवी से बात नहीं करता है लेकिन दोनों बच्चों से वो अभी भी बात करता है. गुलाम ने कहा कि उसे रोना आता है कि उसने सीमा के लिए पहली पत्नी और बच्चों को छोड़ा.
सीमा के लिए सऊदी गया था गुलाम

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







