
पहली बार जवाबी हमले का शिकार हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग, दिल्ली शूटआउट में नए चेहरों की एंट्री
AajTak
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के वकील दीपक खत्री पर जानलेवा हमला कोई छोटी बात नहीं है. देश में खौफ का दूसरा नाम बन चुके लॉरेंस को चुनौती देने वाले दो नए नाम इस वारदात के बाद सामने आए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. पढ़ें इस मामले की पूरी कहानी.
Delhi Shootout: दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की लीगल टीम से जुड़े वकील दीपक खत्री पर जानलेवा हमले की घटना से हड़कंप मच गया. फायरिंग आईएसबीटी के पास की गई. बाइक सवार हमलावरों ने दीपक की कार को निशाना बनाया. उनकी कार पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दिए. वकील दीपक और उनके एक घायल साथी किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. लेकिन इस हमले को लॉरेंस गैंग के लिए चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है. पुलिस अलर्ट पर है.
गोलियों से छलनी कार हमले के दौरान जिस कार पर फायरिंग हुई थी, उसे कश्मीरी गेट थाने में खड़ा किया गया है. कार के दरवाजों और शीशों पर गोलियों के निशान साफ नजर आ रहे हैं. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके. शुरुआती जांच में साफ हुआ कि हमला पूरी प्लानिंग के साथ किया गया. पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं रेकी तो पहले से नहीं की गई थी.
वकील की शिकायत पर FIR दर्ज लॉरेंस के वकील दीपक खत्री की शिकायत पर कश्मीरी गेट थाने में केस दर्ज किया गया है. मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) और 3(5) के तहत दर्ज हुआ है, जो हत्या के प्रयास और साझा इरादे से अपराध करने से जुड़ी हैं. इसके साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 भी लगाई गई है. इन धाराओं के तहत दोष सिद्ध होने पर कठोर सजा का प्रावधान है. पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच के लिए विशेष टीम गठित की है.
चर्चा में आया पाकिस्तानी गैंगस्टर का नाम हमले के बाद कुछ हलकों में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नाम भी सामने आया. हालांकि शुरुआती जांच में उसके सीधे तौर पर शामिल होने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों की भी जांच की जा रही है. अभी तक किसी विदेशी कनेक्शन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले को परख रही हैं.
सोशल मीडिया पर ली हमले की जिम्मेदारी! वारदात के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई. जिसमें राहुल फतेहपुर (Rahul Fatehpur) और नवीन बॉक्सर (Naveen Boxer) नाम के दो लोगों ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. पोस्ट में लिखा गया कि दीपक खत्री कथित रूप से लॉरेंस का करीबी है और उसके लिए मुखबिरी करता था. इसी वजह से उसे निशाना बनाया गया. हालांकि पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
‘मुखबिरी’ बनी हमले की वजह? वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि विरोधी गुटों की जानकारी लीक करने का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया. हमलावरों ने धमकी भरे लहजे में लिखा कि जो भी उनके खिलाफ जाएगा, उसका अंजाम ऐसा ही होगा. इसे गैंगवार का नया अध्याय माना जा रहा है. हालांकि पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की जांच जरूरी है. अकाउंट असली हैं या फर्जी, इसकी पड़ताल की जा रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







