
पहली बार किसी ब्लैक होल के चुंबकीय क्षेत्र को नापा गया, देखिए तस्वीरें
AajTak
पहली बार किसी ब्लैक होल (Black Hole) के चारों तरफ मौजूद चुबंकीय क्षेत्र (Magnetic Field) को मापा गया है. इसके ब्लैक होल के चारों तरफ लाल, नारंगी और पीले रंग की रोशनी है. जिसके अंदर काफी तीव्र चुंबकीय शक्ति है. ये अंतरिक्ष में ऊर्जा और अंतरिक्षीय वस्तुओं का एक जेट छोड़ रहा है जिसकी लंबाई 5000 प्रकाश वर्ष है. इसकी तस्वीरें इवेंट होराइजन टेलिस्कोप (Event Horizon Telescope - EHT) से ली गई हैं.
पहली बार किसी ब्लैक होल (Black Hole) के चारों तरफ मौजूद चुबंकीय क्षेत्र (Magnetic Field) को मापा गया है. इसके ब्लैक होल के चारों तरफ लाल, नारंगी और पीले रंग की रोशनी है. जिसके अंदर काफी तीव्र चुंबकीय शक्ति है. ये अंतरिक्ष में ऊर्जा और अंतरिक्षीय वस्तुओं का एक जेट छोड़ रहा है जिसकी लंबाई 5000 प्रकाश वर्ष है. इसकी तस्वीरें इवेंट होराइजन टेलिस्कोप (Event Horizon Telescope - EHT) से ली गई हैं. (फोटोः EHT) इस ब्लैक होल की तस्वीर लेने के लिए साल 2017 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 300 वैज्ञानिकों ने मिलकर 11 रेडियो टेलिस्कोप से एक एक्सपेरीमेंट शुरू किया था. साल 2019 में इस ब्लैक होल की पहली तस्वीर सामने आई थी. क्योंकि ये ब्लैक होल गैलेक्सी मेसियर 87 (Messier 87 - M87) के केंद्र में स्थित है. ये गैलेक्सी धरती से 5.50 करोड़ प्रकाशवर्ष दूर है. इसे खोजने और उसकी तस्वीर बनाने में काफी जटिलताओं का सामना करना पड़ा. (फोटोः गेटी) Magnetic field around a black hole mapped for the first time https://t.co/aHWbF0Cc3L pic.twitter.com/SSbfLt6Zi8 अब नए डेटा का एनालिसिस करके वैज्ञानिकों ने इसके चारों तरफ घूम रहे चुबंकीय क्षेत्र को मापा है. यह ब्लैक होल आंशिक रूप से पोलराइज्ड है. इसका मतलब ये है कि प्रकाश की किरणें एक ही प्लेन में वाइब्रेट हो रही हैं. यह ये बताता है कि प्रकाश की किरणें एक गर्म और चुंबकीय क्षेत्र के बीच से होकर गुजर रही हैं. ये मैग्नेटिक फील्ड ब्लैक होल के चारों तरफ धीरे-धीरे घूम रहा है. (फोटोः EHT)More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












