
'पहलवानों को पहले ही दर्ज करानी चाहिए थी शिकायत, अब... ', खिलाड़ियों के धरने पर बोले योगेश्वर दत्त
AajTak
ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने पहलवानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी है. दत्त ने कहा कि अब पुलिस में एफआईआर दर्ज हो गई है और कानून अपने हिसाब से काम करेगा. उन्होंने बताया कि पहलवानों को उन्होंने पहले ही पुलिस के पास जाने की सलाह दी थी.
राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना 8वें दिन भी जारी है. विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे पहलवान इस धरने की अगुवाई कर रहे हैं. कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन पहलवान बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं. इस बीच खिलाड़ियों के धरने प्रदर्शन को लेकर ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त का बयान सामने आया है.
योगेश्वर दत्त पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली समिति के सदस्य भी रहे हैं. उन्होंने कहा '...पुलिस तभी कार्रवाई करेगी जब आप उन्हें इसकी सूचना देंगे. अगर कोई घर पर बैठता है तो वह ऐसा नहीं करेगी. योगेश्वर दत्त ने कहा कि पहलवानों को 3 महीने पहले ऐसा करना चाहिए था, मैंने पहले भी कहा था कि अगर वे कार्रवाई चाहते हैं, तो उन्हें इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए...'
योगेश्वर दत्त ने कहा, 'पुलिस एक्शन तभी लेगी जब आप रिपोर्ट करेंगे. ये बात मैंने पहलवानों को पहले भी बोली थी कि पुलिस रिपोर्ट कर देनी चाहिए, न्याय तो कोर्ट से ही मिलेगा. दो कमेटी भी बनाई गई थी जिसमें एक खेल मंत्रालय ने बनाई थी दूसरी खेल मंत्रालय ने बनाई थी. कमेटी किसी को दोषी या निर्दोष साबित नहीं कर सकती है और ना ही कमेटी के पास ये पावर है.पावर तो केवल कोर्ट के पास है दोषी और निर्दोष साबित करने का.कमेटी का तो केवल इतना काम है कि वो दोनों पक्षों की बात सुने और आगे रिपोर्ट सबमिट कर दे.'
योगेश्वर दत्त ने कहा,'अब कमेटी की जांच को तो कोई महत्व नहीं होगा शायद क्योंकि कोर्ट के पास केस चले गया है. ये सच है कि खेल मंत्री के घर के अंदर 2-3 दिन पहलवान 5-6 घंटे लगातार रहे हैं और घर के बाहर मीडिया खड़ी रहती ही है. अब अंदर किसे कितना समय मिला ये मुझे नहीं पता. पुलिस रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है..अब पहलवानों का क्या निर्णय होगा, या उनके मन में क्या है? ये मुझे नहीं पता..अब तो वैसे एफआईआर दर्ज हो चुकी है आगे का काम कोर्ट करेगा. अब पहलवानों को अपनी प्रैक्टिस पर ध्यान देना चाहिए.'
वहीं पहलवानों के धरने को समर्थन देने के लिए भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद भी जंतर-मंतर पहुंचे हैं. आजाद ने कहा, 'ये लड़ाई पार्टी, जाति या धर्म की नहीं है बल्कि यह लड़ाई इंसाफ की है.सरकार कह रही है कि ये जाट आंदोलन है. आज सरकार प्रदर्शन को धर्म के चश्मे से देख रही है.'
बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, 'पुलिस ने कहा कि विरोध करना है तो सड़क पर सो जाओ. आज उन पर यह कैसा दबाव आ गया है, ऐसी कोई समस्या पहले नहीं थी, यह FIR केवल सुप्रीम कोर्ट के दबाव के कारण हुई है. हमने कुछ सामान मंगवाया था लेकिन वे (पुलिस) हमें यहां लाने नहीं दे रहे हैं और सामान लाने वाले को पीट-पीट कर भगा रहे हैं. जब तक न्याय नहीं मिलता, हम विरोध करेंगे, पुलिस प्रशासन हमें कितना भी प्रताड़ित करे.'

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






