
पहलगाम हमले में पिता को खोया, अब नौकरी के लिए भटक रही बेटी, बोलीं- सरकार कब पूरा करेगी वादा
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले में शहीद संतोष जगदाले की बेटी असावरी 10 महीने बाद भी सरकारी नौकरी के वादे को पूरा होने का इंतजार कर रही हैं. परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है. बीजेपी नेता नवनाथ बान ने अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर इस मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को 10 महीने बीत चुके हैं, लेकिन महाराष्ट्र की एक बेटी आज भी न्याय और अपने हक के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रही है. हमले में शहीद हुए संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने जिस सरकारी नौकरी का वादा किया था, वह अब तक पूरा नहीं हुआ है.
पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम घाटी में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 26 लोगों की जान ले ली थी. इस हमले में महाराष्ट्र के छह लोग मारे गए थे, जिनमें संतोष जगदाले भी शामिल थे.
घटना के बाद सरकार ने पीड़ित परिवारों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भरोसा दिया था.असावरी ने मीडिया से बात करते हुए अपना दर्द साझा किया.
असावरी ने कहा, 'पिता के जाने के बाद परिवार की जमा-पूंजी खत्म हो रही है. हम आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क करने पर सिर्फ आश्वासन मिलता है कि 'फॉलो-अप' जारी है.' राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने भी इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है.
यह भी पढ़ें: 'उन्होंने धर्म पूछकर सिंदूर उजाड़ दिया था और आज...' ऑपरेशन सिंदूर पर बोलीं संतोष जगदाले की बेटी
बीजेपी का आश्वासन: जल्द मिलेगा हक मामला गरमाने के बाद महाराष्ट्र बीजेपी के मीडिया प्रभारी नवनाथ बान ने कहा है कि वह व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस विषय पर बात करेंगे. उन्होंने फडणवीस को एक 'संवेदनशील नेता' बताते हुए जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








