
पहलगाम हमले को लेकर चीन ने किया पाकिस्तान की इस मांग का समर्थन, दोनों देशों से तनाव कम करने की अपील
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चीन और पाकिस्तान के बीच बातचीत हुई है. चीन ने पहलगाम हमले पर पाकिस्तान के निष्पक्ष जांच के मांग का समर्थन किया है. चीन ने दोनों देशों से तनाव कम करने की अपील करते हुए कहा है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है. जिससे पाकिस्तान में डर का माहौल है. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार से फोन पर बातचीत की है. पहलगाम हमले पर पाकिस्तान के निष्पक्ष जांच के मांग को चीन की ओर से समर्थन मिला है.
चीन और पाकिस्तान के बीच बातचीत
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार से फोन पर बातचीत की है. इस दौरान चीन ने बताया कि वह हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर नजर बनाए हुए है.
बातचीत के दौरान इशाक डार ने कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ कड़े फैसले लेने के लिए प्रतिबद्ध है और पाकिस्तान तनाव बढ़ाने वाले किसी भी कदम का विरोध करता है. पाकिस्तान चीन और इंटरनेशनल समुदाय के साथ इस मुद्दे को लेकर संपर्क में रहेगा.
यह भी पढ़ें: Pahalgam Update: पहलगाम हमले के बाद Indian Navy का वॉर प्लान, लंबी दूरी तक हमले के लिए कर रहे युद्धाभ्यास
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद के खिलाफ लिए गए फैसलों का समर्थन करता है. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.






