
पहलगाम हमले के बाद NSAB का पुनर्गठन, आलोक जोशी बने प्रमुख
AajTak
केंद्र सरकार ने पहलगाम हमले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का पुनर्गठन किया है. पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को बोर्ड का प्रमुख नियुक्त किया गया है, जिसमें सैन्य, पुलिस और विदेश सेवा के विशेषज्ञ शामिल होंगे. यह कदम भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव और सेनाओं को आतंकी सरगनाओं के खिलाफ़ कार्रवाई के लिए खुली छूट जैसे विकल्पों पर विचार के बीच उठाया गया है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











