
पहलगाम हमले के बाद श्रीनगर से 59 उड़ानें... हवाई किराये पर सरकार की नजर, फंसे यात्रियों को पहुंचाया घर
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर से बड़ी संख्या में पर्यटकों की वापसी के लिए केंद्र सरकार ने त्वरित कदम उठाए. बुधवार को श्रीनगर एयरपोर्ट से 59 फ्लाइट्स का संचालन किया गया, जिनमें से 7 विशेष उड़ानों के जरिए न केवल 25 मृतकों के शवों को उनके परिजनों के साथ उनके घर भेजा गया, बल्कि फंसे हुए हजारों यात्रियों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस बीच सरकार ने एयरलाइंस को टिकटों की कीमतें नियंत्रित रखने और रद्दीकरण व रीशेड्यूलिंग चार्ज माफ करने के सख्त निर्देश दिए हैं.
श्रीनगर से एयरलाइनों ने बुधवार को 59 उड़ानें संचालित कीं, जिनमें सात अतिरिक्त सेवाएं भी शामिल हैं. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि इस मार्ग पर हवाई टिकट की कीमतें उचित स्तर पर रखी जा रही हैं, क्योंकि बड़ी संख्या में पर्यटक 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में हुए सबसे घातक आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर से वापस लौटना चाह रहे हैं.
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फंसे हुए यात्रियों के लिए बुधवार को श्रीनगर हवाई अड्डे से 59 उड़ानें संचालित की गईं. अधिकारी ने कहा कि 123 परिवार के सदस्यों के साथ 25 शवों को उड़ानों से उनके गंतव्य तक भेजा गया. बुधवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच 20 उड़ानों में 3,337 यात्रियों ने श्रीनगर से उड़ान भरी. इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने अपनी निर्धारित सेवाओं के अलावा सात उड़ानें संचालित कीं.
नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने बुधवार को कहा कि एयरलाइन कंपनियों को किराए में किसी भी तरह की बढ़ोतरी से बचने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया है कि किराए को उचित रखने के लिए नजर रखी जा रही है. बता दें कि यह टिप्पणी कुछ वेबसाइटों पर श्रीनगर के लिए उड़ानों के लिए 50,000 रुपये से अधिक की टिकट कीमतें दिखाए जाने पर आई है.
यह भी पढ़ें: पहलगाम टेरर अटैक: सैलानियों की सुरक्षा की मांग को लेकर SC में याचिका दायर, इस हफ्ते हो सकती है सुनवाई
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने कहा कि आपात स्थिति को देखते हुए उसने किराए को मध्यम रखने के लिए कदम उठाए हैं. एयर इंडिया ने कहा कि वहनीयता सुनिश्चित करने के लिए श्रीनगर से मुंबई और दिल्ली के लिए अपनी उड़ानों के किराए को सीमित कर दिया गया है. मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि श्रीनगर से पर्यटकों की सुरक्षित यात्रा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. नायडू ने कहा कि श्रीनगर से संचालित सभी एयरलाइनों ने यात्रियों की सहायता के लिए रद्दीकरण और पुनर्निर्धारण शुल्क माफ कर दिए हैं.
मंत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और गृह मंत्रालय के साथ-साथ एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ लगातार संपर्क में हैं. डीजीसीए ने कहा कि पहलगाम में आतंकी घटना के बाद टिकटों की मांग बढ़ी है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










