
पहलगाम नरसंहार, पाकिस्तान की बमबारी और भयानक बाढ़... जम्मू-कश्मीर के लिए 2025 की कड़वी यादें!
AajTak
पहलगाम आतंकी नरसंहार, पाकिस्तान की गोलाबारी, भीषण बाढ़ और बाद में सामने आए आतंकी नेटवर्क ने जम्मू-कश्मीर के लिए यह साल बेहद कठिन बना दिया. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत ने राज्य का दर्जा बहाल होने की उम्मीदों पर रोक लगा दी. इसके बाद पाकिस्तानी गोलाबारी में सीमावर्ती इलाकों को भारी नुकसान हुआ.
पहलगाम में आतंकी नरसंहार, पाकिस्तान की गोलाबारी और भीषण बाढ़ ने कश्मीर के लिए यह साल बेहद मुश्किल बना दिया. जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा लौटाने की उम्मीदों को साल के दौरान दो बड़े झटके लगे, जिनमें पहलगाम आतंकी हमला और दिल्ली में कार बम धमाका शामिल है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने पहले छह महीनों में राज्य का दर्जा बहाल कराने की कोशिशें कीं, लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने इस पूरी प्रक्रिया पर विराम लगा दिया. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई, जिनमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय घोड़ा चालक शामिल था.
हमले से बचे लोगों ने आरोप लगाया कि आतंकियों ने गैर मुस्लिम होने की पुष्टि के बाद लोगों को निशाना बनाया, जिससे पूरे देश में सांप्रदायिक तनाव की लहर दौड़ गई. इस हमले की घाटी में व्यापक निंदा हुई. 7 मई को भारतीय सुरक्षा बलों ने इस हमले का बदला लेने के लिए सीमा पार कार्रवाई की, जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शुरू हुई. पुंछ, राजौरी, कुपवाड़ा और बारामूला में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. इस गोलाबारी में 20 लोगों की जान गई और तीन दर्जन स्कूलों समेत 2 हजार से ज्यादा इमारतें तबाह हो गईं.
आतंकी हमले के बाद आई भीषण बाढ़
28 जुलाई को सरकार ने बताया कि 22 अप्रैल के हमले के दोषियों को हरवान के दाचीगाम जंगल क्षेत्र में ऑपरेशन महादेव के तहत मार गिराया गया. इसी बीच 14 अगस्त को किश्तवाड़ में बादल फटने से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. अचानक आई बाढ़ ने जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया. तवी नदी में उफान आने से जम्मू को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का बड़ा हिस्सा बह गया, जिससे कई हफ्तों तक कश्मीर का देश से सड़क संपर्क टूट गया.
नवंबर के पहले हफ्ते में पढ़े लिखे लोगों की ओर से युवाओं को आतंकवाद की ओर धकेलने वाले व्हाइट कॉलर आतंकी नेटवर्क का खुलासा भी बड़ा झटका साबित हुआ. छापेमारी में कई डॉक्टर गिरफ्तार किए गए. फरीदाबाद में एक कश्मीरी डॉक्टर के किराए के कमरे से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ, जबकि अनंतनाग के एक मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से हथियार और आपत्तिजनक सामग्री मिली.
घाटी से जुड़े दिल्ली ब्लास्ट के तार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










