
'पहलगाम के आतंकी हाशिम मूसा का शिकार करने वाली सेना को सलाम...', लेफ्टिनेंट नरवाल के पिता बोले
AajTak
श्रीनगर के लिडवास इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों ने 'ऑपरेशन महादेव' को अंजाम दिया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी हाशिम मूसा समेत तीन को मार गिराया.
पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी हाशिम मूसा को भारतीय सेना ने सोमवार को श्रीनगर के लिडवास इलाके मार गिराया. सेना की इस कार्रवाई पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट नरवाल के पिता का बयान आया है. उन्होंने कहा कि वह रक्षा बलों को सलाम करते हैं, क्योंकि इस भयावह हमले का मास्टरमाइंड श्रीनगर के बाहरी इलाके में मारे गए तीन आतंकवादियों में शामिल था.
यह कोई आसान काम नहीं: राजेश नरवाल
लेफ्टिनेंट नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने करनाल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं सेना, हमारे अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को उनकी बहादुरी के लिए सलाम करना चाहता हूं. जिस तरह से उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए उन्हें मार गिराया, वह कोई आसान काम नहीं है. मैं उनकी बहादुरी के लिए उन्हें सलाम करता हूं. इसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: वो जांबाज एजेंसियां जिन्होंने ऑपरेशन महादेव को दिया अंजाम… जानें पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड मूसा को कैसे किया गया ट्रेस
उन्होंने कहा कि शुरू से ही वह हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की बात करते रहे हैं. यह कार्रवाई हमारे बलों के लिए एक बड़ी सफलता है. मैंने पहले भी कहा था कि हमारे जवान एक दिन उन्हें मार गिराएंगे.
मई में ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजेश नरवाल ने भारत की प्रतिक्रिया की सराहना की थी और कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने एक कड़ा संदेश दिया है. अब 22 अप्रैल के हमले के साजिशकर्ता भविष्य में ऐसे हमले दोहराने से पहले "सौ बार सोचेंगे".

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






