
पहलगाम अटैक से सीजफायर तक... 18 दिनों की पूरी टाइमलाइन, भारत-पाकिस्तान के बीच जानिए कब क्या हुआ?
AajTak
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले से शुरू हुआ भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद 10 मई को सीजफायर पर खत्म हुआ. जानिए ऑपरेशन सिंदूर, ड्रोन हमले, एयरस्ट्राइक्स से लेकर कूटनीतिक हस्तक्षेप तक की पूरी 18 दिनों की टाइमलाइन.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले से शुरू हुआ तनाव 10 मई को संघर्षविराम की घोषणा पर आकर खत्म हो गया. इन 18 दिनों के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हालात युद्ध के करीब पहुंच गए थे.
दोनों देशों के बीच लगातार सैन्य हमले और जवाबी कार्रवाई की गई. इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों को नाकाम कर दिया और उनके एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से नष्ट कर दिया. इतना ही नहीं पाकिस्तान के कई सैन्य महत्व के ठिकानों को भी क्षति पहुंचाई गई. फिर कूटनीतिक दबाव और अंततः अमेरिका की मध्यस्थता के बाद सीजफायर की घोषणा हुई. आइए जानते हैं इन 22 अप्रैल से 10 मई तक इन 18 दिनों में क्या-क्या हुआ?
22 अप्रैल 2025 – पहलगाम आतंकी हमला जम्मू-कश्मीर के पहुलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर जानलेवा हमला किया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई. यह घटना भारत में आक्रोश की लहर ले आई.
23 अप्रैल 2025 – संघर्षविराम उल्लंघन और कूटनीतिक कदम पाकिस्तान की ओर से LoC पर संघर्षविराम उल्लंघन शुरू हुआ. जवाब में भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए.
7 मई 2025 (1:04 AM) – ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकी लॉन्चपैड्स पर सटीक हमला किया. ऑपरेशन सिंदूर में कई आतंकी ठिकाने तबाह किए गए.
8 मई 2025 (रात) – पाकिस्तान का जवाबी हमला पाकिस्तान ने स्वार्म ड्रोन और भारी तोपखाने से भारत के जम्मू-कश्मीर और पंजाब में कई ठिकानों पर हमला किया. भारत ने इन हमलों को विफल करते हुए जवाबी कार्रवाई की.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









