
पहचान पाकिस्तानी लेकिन ख्वाहिश हिंदुस्तान में जिंदगानी... रोते-धोते जबरन घरवापसी कर रहे पाकिस्तानियों की कहानी
AajTak
कश्मीर में करीब 40 साल से रह रही परवीन का कहना है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कीमत हमें चुकानी पड़ रही है. अब पुलिस जबरन हमें पाकिस्तान भेज रही है. लेकिन हम वहां जाना नहीं चाहते. परवीन ने बताया कि उनकी दो जवान बेटियां हैं, ऐसे में उन्हें लेकर कहां जाएंगे.
'भारत ही मेरा घर, मैं वापस नहीं जाना चाहती...', यह कहना है पाकिस्तान के इस्लामाबाद की निवासी मरियम का, जो बुलंदशहर के खुर्जा कस्बे में अपने भारतीय पति के साथ रह रही हैं. अब पहलगाम हमले के बाद सरकार के आदेश की वजह से उन्हें वापस पाकिस्तान भेजा जा रहा है. लेकिन मरियम यूपी सरकार और केंद्र सरकार से गुहार लगा रही हैं कि उन्हें भारत में ही रहने दिया जाए.
सरकार ने जारी किए आदेश
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठा रहा है. इसमें एक फैसला भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने से जुड़ा है. ऐसे सभी पाकिस्तानी जो शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आए हैं, उन्हें अपने मुल्क लौटना होगा. गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और प्रशासकों को निर्देश दिया कि वे अपने यहां अल्पकालिक वीजा पर रह रहे पाकिस्तानियों का पता लगाएं और उन्हें डिपोर्ट करें.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान जाने की डेडलाइन खत्म, वापस क्यों नहीं गई सीमा हैदर? वजह जानकर रह जाएंगे दंग
पाकिस्तानी नागरिक मरियम का कहना है कि वह इस्लामाबाद से हैं लेकिन उनकी शादी भारत में ही हुई है और अब वह वापस नहीं जाना चाहतीं. उन्होंने बताया कि वह दो महीने पहले शॉर्ट-टर्म वीजा पर भारत आई थीं और आते ही लॉन्ग टर्म वीजा के लिए अप्लाई कर दिया था. तीन साल पहले मरियम की शादी खुर्जा निवासी आमिर से हुई थी. वह कहती हैं, 'जहां मेरा पति है, वही मेरा घर है. मैं यहीं रहना चाहती हूं.' भारत में रहने की ख्वाहिश पालने वाली मरियम अकेली नहीं हैं बल्कि ऐसे हजारों लोग हैं जो पाकिस्तानी नागरिक हैं लेकिन भारत में ही रहना चाहते हैं. सिर्फ बुलंदशहर में ऐसी चार अन्य पाकिस्तानी महिलाएं थीं, जिन्हें पाकिस्तान भेजा जा चुका है.
परिवार छोड़ लौटना पड़ा पाकिस्तान

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








