
पसमांदा मुसलमानों के सहारे UCC और एंटी मुस्लिम छवि से 2024 तक BJP उबर पाएगी?
AajTak
समान नागरिक संहिता और एंटी मुस्लिम छवि से 2024 तक उबरने के बीजेपी पसमांदा मुसलमानों के सहारे है. इसी साल 5 राज्यों में होने वाले चुनावों में इसका लिटमस टेस्ट भी हो जाएगा कि बीजेपी सपा-बसपा के वोटरों में सेंध मार पाएगी या नहीं.
बीजेपी ने मॉनसून सत्र के ठीक पहले 38 छोटे दलों के साथ एनडीए का कुनबा बढ़ाने की पेशबंदी की है. संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो चुका है जो 12 अगस्त तक चलेगा. इसी सत्र में ही संभावना है कि यूसीसी से जुड़ा बिल इसमें पेश होगा. हालांकि लॉ कमीशन की तरफ से इस पर लोगों से राय लेने के लिए तारीख 14 जुलाई थी लेकिन अब ये तारीख बढ़ाकर 28 जुलाई कर दी गई है. लिहाजा सूत्रों का ये कहना है कि यूसीसी पर बिल कम से कम इस मॉनसून सत्र में लाने की संभावना ना के बराबर रह है.
दूसरी ओर पसमांदा मुसलमानों की सबसे बड़ी संस्था आरएमपीएम यानि राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज़ ने समान नागरिक संहिता पर पसमांदा मुसलमानों के साथ संवाद लखनऊ में शुरू कर दिया है, जिसमें भाजपा संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति के सदस्य और भारत सरकार के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएमपीएम आतिफ रशीद, यूपी विधान परिषद में उपनेता विद्यासागर सोनकर, यूपी सरकार में मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी और यूपी अल्पसंख्यक आयोग के यूपी अध्यक्ष अशफाक सैफी भी शिरकत कर रहे हैं.
राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएमपीएम आतिफ रशीद ने बताया कि 27 जुलाई से एनसीआर के गाजियाबाद से शुरू होकर पूरे देश में “पसमांदा स्नेह यात्रा” निकलेगी. आपको याद होगा कि बीजेपी का अल्पसंख्यक मोर्चा पसमांदा मुसलमानों के बीच पैठ बनाने के लिए सक्रिय है. इस वोट बैंक को कितनी संजीदगी से लिया जा रहा है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि पीएम मोदी के मन की बात का उर्दू में अनुवाद कर इस वर्ग के मुसलमानों को दिया गया.
यूपी निकाय चुनाव से मिला आउटरीज आइडिया
यूपी निकाय चुनाव में 391 मुस्लिम उम्मीदवारों में से 61 की जीत हुई थी. इसके अलावा योगी कैबिनेट में इकलौते मुस्लिम मंत्री दानिश आजाद भी पसमांदा समाज से आते हैं. चेयरमैन की 5 सीटों पर बीजेपी के मुस्लिम उम्मीदवार जीते. जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा के लिए नॉमिनेट होने वाले गुलाम अली खटाना गुर्जर मुस्लिम हैं. बीजेपी के कोटे से ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीसी रहे चुके तारिक मंसूर विधान परिषद के सदस्य हैं.
सपा और बसपा की काट बनेंगे पसमांदा

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








