
पश्चिम बंगाल: होटल के कमरे में मिला डॉक्टर का शव, मौके से सुसाइड नोट और इंजेक्शन बरामद
AajTak
पश्चिम बंगाल के झारग्राम में एक होटल के कमरे में डॉक्टर का शव मिला. शुरुआती जांच में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है. मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट और सिरिंज बरामद हुई है, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
पश्चिम बंगाल के जिले में गुरुवार को एक होटल के कमरे में झारग्राम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक की पहचान डॉक्टर दीपरा भट्टाचार्य के रूप में हुई है. जो मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट के तौर पर कार्यरत थे. पुलिस ने इसे अस्वाभाविक मौत का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि डॉक्टर दीपरा भट्टाचार्य शहर के एक होटल में किराये पर रह रहे थे. सुबह से होटल स्टाफ द्वारा बार-बार फोन करने पर भी जब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और कमरे से बाहर भी नहीं आए. इसके बाद होटल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां डॉक्टर का शव बिस्तर पर पड़ा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
होटल के कमरे में मिला डॉक्टर का शव
पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संकेत मिला है कि डॉक्टर की मौत शरीर में किसी रसायन के इंजेक्शन से हुई, जिससे उनके कई अंग फेल हो गए. पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मानसिक तनाव और पत्नी से जुड़े निजी मुद्दों का जिक्र किया है. मौके से पुलिस ने एक सिरिंज भी बरामद की है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
झारग्राम मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप पाखिरा ने बताया कि डॉक्टर भट्टाचार्य मानसिक तनाव से गुजर रहे थे. उन्होंने हाल ही में एसआर एनेस्थीसिया झारग्राम मेडिकल कॉलेज से एमडी पास किया था. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







