
पश्चिम बंगाल: हावड़ा में पटाखे फोड़ने के दौरान आग लगने से 3 बच्चों की मौत
AajTak
पश्चिम बंगाल के हावड़ा से बहुत ही दुखद घटना सामने आई है. यहां शुक्रवार शाम पटाखे फोड़ते समय लगी आग में तीन बच्चों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि घटना उलुबेरिया में हुई, इलाके के बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे. तभी चिंगारी पास में रखे कुछ पटाखों पर गिर गई. इससे आग लग गई और बगल के एक घर और तीन बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया.
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शुक्रवार शाम पटाखे फोड़ते समय लगी आग में तीन बच्चों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, आग ने अपने चपेट में एक घर को भी ले लिया. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर दो दमकल गाड़ियां तैनात की गईं और आग पर काबू पाया गया.
न्यूज एजेंसी मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि घटना उलुबेरिया में हुई, जब उसी इलाके के बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे. तभी चिंगारी पास में रखे कुछ पटाखों पर गिर गई. इससे आग लग गई और बगल के एक घर और तीन बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया. उन्होंने बताया कि बच्चों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
ये भी पढ़ें- मातम में बदली दिवाली की खुशियां, सजावट के लिए लाइट लगाने के दौरान करंट लगने से तीन की मौत
अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने कही ये बात
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दो दमकल गाड़ियां तैनात की गईं और आग पर काबू पा लिया गया. मगर, इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई है. पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने कहा, आग में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. यह एक दुखद घटना है. मैं इलाके का दौरा करूंगा.
ये भी पढ़ें- टुकड़े-टुकड़े... सूटकेस में मिला था डेढ़ साल के मासूम का शव, मां और प्रेमी को मिली फांसी की सजा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










