
पश्चिम बंगाल: भ्रष्टाचार केस में BJP नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी गिरफ्तार
AajTak
इस गिरफ्तारी पर बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने स्पष्ट कर दिया है कि हर दोषी को सजा मिलना जरूरी है. वे कहते हैं कि कई लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं. उन सभी मामलों में जांच होनी चाहिए और दोषी को कड़ी सजा देनी चाहिए.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुलिस ने भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें कोर्ट द्वारा चार दिन की पुलिस हिरासत में भी भेज दिया गया है. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले टीएमसी छोड़ बीजेपी में आने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं. उन पर आरोप है कि जब वे बिष्णुपुर नगर पालिका के अध्यक्ष हुआ करते थे, तब उनके द्वारा ठेका देने में हेरफेर की गई. अब उसी मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











