
पश्चिम बंगाल: पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय बीजेपी में शामिल, राज्य पार्टी प्रमुख की उपस्थिति में ली सदस्यता
AajTak
कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने इस्तीफा देने के बाद कहा था कि उन्होंने अब राजनीति में उतरने का फैसला कर लिया है, क्योंकि टीएमसी ने उन्हें मैदान में आकर लड़ने की चुनौती दी थी.
कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय, भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्या हासिल की. बता दें कि अभिजीत गंगोपाध्याय ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और इस बात का ऐलान किया था कि वो बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं.
इस्तीफा देने के बाद अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा था कि मैंने एक न्यायाधीश के रूप में कभी राजनीति नहीं की. मैंने कभी भी कोई ऐसा राजनीतिक फैसला नहीं दिया, जो राजनीतिक रूप से पक्षपातपूर्ण हो. मैंने जो भी फैसले सुनाए, जो आदेश पारित किए, वह हमेशा मेरे सामने रखे गए तथ्यों के आधार पर दिए. इस दौरान उन्होंने कहा था कि अगर कोई बहुत ज्यादा करप्ट है और उसका भ्रष्टाचार किसी न्यायाधीश के सामने आता है, तो वो हमेशा उचित एजेंसी द्वारा भ्रष्टाचार की जांच कराने के पूरी कोशिश करते हुए ही काम करता है. मैंने भी वही किया है.
किस सीट से लड़ेंगे चुनाव? अपने इस्तीफे के बाद जब पत्रकारों ने पूर्व जज से सवाल पूछा कि आप किस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने किसी भी सीट का नाम नहीं लिया. अब ऐसी अटकलें सामने आ रही हैं कि जस्टिस गंगोपाध्याय पश्चिम बंगाल के तामलुक संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 48 घंटे में न्यायपालिका से पॉलिटिक्स तक... अभिजीत गंगोपाध्याय BJP के टिकट पर इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
टीएमसी का गढ़ रही है यह सीट अगर पिछले चुनावों की बात करें तो यह सीट राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस का गढ़ रही है. साल 2009 से लगातार इस सीट पर टीएमसी की जीत होती रही है. ऐसे में अगर बीजेपी अभिजीत गंगोपाध्याय को इस सीट पर उतारती है, तो उनके लिए यह एक चुनौती जैसी स्थिति होगी.
पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने तामलुक सीट पर 2009 और 2014 का लोकसभा चुनाव जीता था. उस वक्त सुवेंदु अधिकारी टीएमसी में थे. उनके टीएमसी छोड़ने के बाद साल 2016 के उपचुनाव में भी यहां से टीएमसी कैंडिडेट ने अपना परचम लहराया था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








