
पश्चिम बंगाल: पश्चिम मिदनापुर में TMC कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, बम ब्लास्ट में तीन घायल
AajTak
पश्चिम मिदनापुर के मकरमपुर क्षेत्र में फायरिंग और बम ब्लास्ट की घटना से दहशत फैल गई. इस घटना में एक टीएमसी कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर के मकरमपुर क्षेत्र में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ. मंगलवार रात 10 बजे हुई गोलीबारी और बम ब्लास्ट के दौरान मौके पर भगदड़ मच गई. गोली लगने से एक टीएमसी कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि ब्लास्ट में तीन अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए हैं. घायलों को मिदनापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना को लेकर टीएमसी ने बीजेपी पर आरोप लगाया है. वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष का दावा है कि ये घटना टीएमसी कार्यकर्ताओं के दो गुटों में आपसी झगड़े की वजह से हुई है. मकरमपुर के नारायणगढ़ पुलिस थाने क्षेत्र में मंगलवार रात 10 बजे ये घटना हुई. बताया गया है कि टीएमसी के चार कार्यकर्ता सड़क किनारे बैठे हुए थे, उसी दौरान उन पर फायरिंग की गई और बम फेंक दिया गया. इस हमले के बाद दहशत फैल गई. गोली लगने से टीएमसी के 28 वर्षीय सौविक दलाई नाम के कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. हमले के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







