
पश्चिम बंगाल: टीएमसी की सभा में जमकर हंगामा, सभा स्थल पर तोड़फोड़
AajTak
पश्चिम बंगाल के बर्दवान में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सभा के दौरान जमकर हंगामा हुआ. जमकर कुर्सी और टेबल चले. मंच पर पंचायत प्रधान और टीएमसी नेताओं को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा.
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता को ग्रामीणों के विरोध का जबरदस्त सामना करना पड़ा. घटना पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र के अमादपुर ग्राम पंचायत के बिजरा गांव की है. रविवार को बिजरा गांव में टीएमसी द्वारा आयोजित 'लक्ष्मी भंडार' को लेकर एक सभा में जमकर बवाल मचा.
इस दौरान गुस्साए लोगों ने वहां नेताओं को जमकर गालियां दीं. साथ ही कुर्सी और टेबल फेंके. बताया जाता है कि बिजरा गांव में टीएमसी महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ग्रामीणों को लेकर आलोचना सभा का आयोजन किया गया था. इस सभा के दौरान पक्की सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने वहां आवाज उठाना शुरू किया.
ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़कें लंबे समय से खराब हैं. ग्रामीणों ने पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन पंचायत और नेता कई सालों से सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं. अबतक सड़क नहीं बनी. बारिश में मिट्टी से बनी सड़क इतनी खतरनाक हो जाती है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को इलाज के लिए जाना मुश्किल होता है, बच्चे स्कूल नहीं जा पाते.
सभा मे पंचायत प्रधान और टीएमसी नेताओं को देख ग्रामीण सड़क निर्माण का मुद्दा उठाने लगे. उन्होंने गुस्से में सभा स्थल में तोड़फोड़ की. अमादपुर ग्राम पंचायत प्रधान साधना हाजरा को घेराबंदी और विरोध का सामना करना पड़ा. घटना के बाद पुलिस की तत्परता से मामले को शांत करा लिया गया. फिलहाल इस मामले में सबने चुप्पी साध ली है.
(रिपोर्ट- सुजाता मेहरा)

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









