
पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस पहुंचे मालदा... पीड़ितों से करेंगे मुलाकात, CM ममता ने की थी नहीं जाने की अपील
AajTak
राज्यपाल के मुताबिक वो हालात का जायजा लेकर और वहां पीड़ित परिवारों से बात केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर खत्म होना चाहिए, तभी शांति और सौहार्द स्थापित हो सकता है.
पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस मालदा पहुंच गए हैं. वह कोलकाता से ट्रेन के जरिए मालादा गए हैं. दरअसल, वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 11 अप्रैल को हुई हिंसा के बाद कई हिंदू परिवार पलायन कर मालदा में शरण लिए हुए हैं. हालांकि सीएम ममता बनर्जी ने राज्यपाल से वहां ना जाने की अपील की थी, लेकिन अपने कर्तव्य का हवाला देकर राज्यपाल ने मालदा दौरा रद्द नहीं किया.
राज्यपाल के मुताबिक वो हालात का जायजा लेकर और वहां पीड़ित परिवारों से बात केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर खत्म होना चाहिए, तभी शांति और सौहार्द स्थापित हो सकता है.
बता दें कि सीएम ममता ने बुधवार को राज्यपाल सीवी आनंद बोस से अपील की थी कि वे मुर्शिदाबाद जिले का दौरा कुछ समय के लिए टाल दें. सीएम ने कहा था कि मैं राज्यपाल से अपील करूंगी कि वे कुछ और दिनों का इंतजार करें, क्योंकि विश्वास बहाली के उपाय किए जा रहे हैं. स्थिति सामान्य हो रही है.
राज्यपाल के मालदा दौरे से पहले बीजेपी के पश्चिम बंगाल प्रमुख सुकांत मजूमदार ने गुरुवार (17 अप्रैल) को मुर्शिदाबाद दंगों में बेघर हुए लोगों के एक समूह को राजभवन ले जाकर गवर्नर से मुलाकात करवाई थी. इन पीड़ितों ने राज्यपाल को अपनी दुखद गाथा सुनाई.
पीड़ितों से मिलूंगा, केंद्र को दूंगा सिफारिशेंः राज्यपाल
राज्यपाल बोस शुक्रवार सुबह ट्रेन से मालदा रवाना हुए. उन्होंने कहा कि मैं हालात का जायज़ा लेने, पीड़ितों से मिलने और केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपने जा रहा हूं. मैं अस्पतालों, पीड़ितों के घरों और राहत शिविरों का दौरा करूंगा. उन्होंने यह भी कहा कि मालदा के बाद वे मुर्शिदाबाद भी जाएंगे.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








