
पश्चिम बंगाल : आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग जिलों से 14 लोगों की मौत
AajTak
पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम मिदनापुर और हावड़ा ग्रामीण जिलों से छह लोगों की मौत की सूचना मिली है. जबकि पूर्वी बर्धमान जिले में चार तथा मुर्शिदाबाद और उत्तर-24 परगना में दो-दो लोगों की मौत हो गई.
पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बिजली गिरने से पूर्वी बर्धमान जिले में चार तथा मुर्शिदाबाद और उत्तर-24 परगना में दो-दो लोगों की मौत हो गई.
पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम मिदनापुर और हावड़ा ग्रामीण जिलों से छह और लोगों की मौत की सूचना मिली है.
मरने वालों में ज्यादातर किसान थे जिनके ऊपर खेती का काम करते हुए बिजली गिर गई.
आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी के मुताबिक, कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, पुरबा बर्धमान और मुर्शिदाबाद सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ीं.
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने कहा कि अलीपुर में शाम चार बजकर 45 मिनट पर तेज हवा चलने की सूचना मिली थी और इसकी अवधि बहुत कम थी. यह कोई तूफान नहीं है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











