
पवित्रा गौड़ा को भेजे अश्लील मैसेज ने ली थी जान! रेणुकास्वामी मर्डर केस में एक्टर दर्शन पर हत्या का चार्ज तय
AajTak
चार्जशीट में जो बातें सामने आईं हैं उन्होंने हर किसी को चौंका दिया. चार्जशीट के अनुसार रेणुकास्वामी ने पवित्रा गौड़ा को अभद्र संदेश भेजे थे जिसके बाद उनका अपहरण कर उन्हें बुरी तरह पीटा गया. इस मारपीट में उनकी मौत हो गई. अब 10 नवंबर से इस केस की सुनवाई शुरू होगी जो कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है.
बेंगलुरु की 64वीं सेशन कोर्ट ने सोमवार को अभिनेता दर्शन, पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश, अपहरण और गैरकानूनी भीड़ बनाने के आरोप तय किए हैं. ये मामला रेणुकास्वामी मर्डर केस से जुड़ा है. सभी 17 आरोपियों ने आरोपों से इनकार किया है. इस केस का ट्रायल (मुख्य मुकदमा) 10 नवंबर से शुरू होगा.
क्या हुआ था
पीड़ित 33 साल के रेणुकास्वामी चित्रदुर्ग के रहने वाले थे और अभिनेता दर्शन के फैन थे. उन्हें 9 जून 2024 को बेंगलुरु में एक नाले के पास मृत पाया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक रेणुकास्वामी ने दर्शन की करीबी पवित्रा गौड़ा को आपत्तिजनक संदेश भेजे थे. इसी वजह से उनका अपहरण किया गया और उन्हें यातनाएं दी गईं जिससे उनकी मौत हो गई.
कोर्ट में क्या हुआ
सुनवाई की शुरुआत एक भरी हुई अदालत में हुई. जज आईपी नाइक ने भीड़ देखकर नाराजगी जताई और कहा कि इतने लोगों के बीच चार्ज कैसे तय किए जा सकते हैं?. उन्होंने उन वकीलों से बाहर जाने को कहा जिनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं था. जज ने चेतावनी दी कि अगर भीड़ बनी रही तो सुनवाई टाल दी जाएगी और जरूरत पड़ी तो इन-कैमरा (बंद कमरे में) सुनवाई की जा सकती है.
क्या हैं आरोप

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










