
पवन खेड़ा के विवादित बयान पर भड़के शंकराचार्य, बोले- चाहे संविधान बदल जाए लेकिन हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा भारत
AajTak
गोवर्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का कहना है कि भारत हर हाल में हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा. वहीं उन्होंने पीएम मोदी का अपमान करने पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को घेरा. उन्होंने कहा कि वह हीन व्यक्ति हैं. मालूम हो कि 17 फरवरी को पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम पर विवादित टिप्पणी की थी.
गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने पीएम नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की निंदा की. उन्होंने कहा कि पवन खेड़ा हीन व्यक्ति हैं. शंकराचार्य ने मंगलवार को वाराणसी में कहा कि हीन व्यक्ति ही हीनता का परिचय देता है. किसी के कुल या सील पर आक्षेप करना शीलवान व्यक्ति का काम नहीं है.
इस दौरान उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के सवाल पर मीडिया से कहा कि अगर भारत खुद को हिंदू राष्ट्र घोषित करता है तो दुनिया के 204 देशों में से 15 खुद को एक साल के भीतर हिंदू राष्ट्र घोषित कर देंगे. उन्होंने कहा कि चाहे संविधान में बदलाव हो या फिर शासन में लेकिन हिंदू राष्ट्र का लक्ष्य पूरा होकर रहेगा और एशिया महाद्वीप हिंदू महाद्वीप के रूप में सामने आएगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका की संसद में भी हिंदू राष्ट्र का मुद्दा उठ चुका है. सभी के पूर्वज हिंदू थे. हिंदू राष्ट्र ही होगा.
उन्होंने कहा कि मॉरिशस कह चुका है कि सिर्फ भारत की कमजोरी की वजह से वह अपने देश को हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं कर रहे हैं. जिस दिन भारत खुद को हिंदू राष्ट्र घोषित करेगा, उसके एक साल के भीतर मॉरिशस खुद को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देगा. मैंने 17 महीने पहले हिंदू राष्ट्र की बात की थी और अब छत्तीसगढ़ में हिंदू राष्ट्र को लेकर आरएसएस वाले रैली निकाल रहे हैं.
चाणक्य नीति का अध्ययन करें
रामचरितमानस से शुद्र वाली चौपाई हटाने की मांग पर शंकराचार्य ने कहा कि ऐसे लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करें, जिसमें कहा गया है कि 5 साल की आयु तक बच्चे को लाड-प्यार दीजिए और फिर उसके आगे उसको अनुशासित रखने के लिए ताड़ना दीजिए.
अल्लाह संस्कृत का है शब्द

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









