
'पलायन रोकने के लिए पर्यावरण बचाना जरूरी', उत्तराखंड में CM योगी ने दिया संदेश
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में अपनी जन्मभूमि बिथ्याणी में पौधारोपण कर पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण को जरूरी बताया. इस दौरान सेना की 127 गढ़वाल इन्फैंट्री बटालियन, जिसे गढ़वाल ग्रीनर्स कहा जाता है, की पहल का जिक्र हुआ, जिसने 2023 से हर साल करीब 4 लाख पौधे लगाए हैं और जल संरक्षण के कई काम किए हैं.
पहाड़ों में बढ़ते पलायन को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण को जरूरी बताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में एक विशेष पहल की. उन्होंने अपनी जन्मभूमि पर महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय, बिथ्याणी परिसर में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
बटालियन ने हर साल लगाए 4 लाख पौधे
इस मौके पर सेना की 127 गढ़वाल इन्फैंट्री बटालियन के जवानों ने 'योगी आदित्यनाथ' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए. यह बटालियन, जिसे गढ़वाल ग्रीनर्स के नाम से भी जाना जाता है, कर्नल प्रतुल थपलियाल की कमान में साल 2023 से पौड़ी जिले में दो राज्य-वित्तपोषित कंपनियों के साथ पर्यावरण संरक्षण के कार्य कर रही है.
बटालियन की इन कंपनियों ने हर साल करीब 4 लाख पौधे लगाए हैं. इसके अलावा 9 जल तालाब और 27 जल खाइयों का निर्माण किया गया है. साल 2025 तक कुल 12 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं, साथ ही 81 जल खाइयां और 27 जल तालाब बनाए गए हैं.
400 हेक्टेयर जमीन पर पौधारोपण का लक्ष्य
127 गढ़वाल इन्फैंट्री बटालियन ने महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय, बिथ्याणी को पर्यावरण जागरूकता के लिए अपनाया है. यहां छात्र और स्टाफ हरियाली बढ़ाने, सौंदर्यीकरण और पौधारोपण अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं.

इस वीडियो में होली के रंगीन समारोह का आनंद लीजिए जहाँ राजीव ढौंडियाल और अन्य कवि मिलकर हास्य और श्रृंगार से भरपूर कविताएं प्रस्तुत करते हैं. दीपक सैनी, सुदीप भोला, अनामिका जैन और पवन नागरी जैसे प्रतिभाशाली कवि अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. यह कार्यक्रम होली की खुशी, व्यंग्य और देशभक्ति से ओतप्रोत है. यहां आपको राजनीतिक मिमिक्री, जीवन की घटनाओं पर व्यंग्य, और होली से जुड़ी पारंपरिक गीत-प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी.

राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि 20 जनवरी 2023 को दावोस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान खतरे में थी. उनके अनुसार ईरान और इराक से ओवरफ्लाइट अनुमति न होने के बावजूद विमान उनके हवाई क्षेत्र में गया. कथित चेतावनी के बाद बहरीन से ज्यूरिख का रूट बदलना पड़ा.

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में 16 वर्षीय छात्रा ने एक निजी स्कैनिंग सेंटर के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया. पेट दर्द की शिकायत के बाद वह मां के साथ अस्पताल पहुंची थी. आरोप है कि नवजात को डस्टबिन में रखा गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और मां-बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों की हालत स्थिर है.

तमिलगा वेट्री कजगम के प्रमुख विजय ने मछुआरों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ चिट्ठी लिखने से काम नहीं चलेगा, केंद्र पर भावनात्मक दबाव बनाना होगा. करूर घटना और फिल्म जननायगन की रिलीज को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. विजय ने DMK पर हमला बोलते हुए कहा कि तमिलनाडु टीवीके का है और टीवीके तमिलनाडु का.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अबू धाबी और दुबई में हुए हमलों की कड़ी निंदा की है. पश्चिमी देश और अन्य कई राष्ट्र ईरान की उस हमलों के विरोध में खड़े हैं जो मिडल ईस्ट में हो रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि इन हमलों का कोई औचित्य नहीं है खासकर जब रिहायशी इलाके निशाने पर हैं, जहां ड्रोन और मिसाइल गिर रही हैं.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.







