
पलवलः 5 हजार के लिए किया था महंत का मर्डर, थिनर डालकर जलाई थी लाश, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
AajTak
पुलिस कप्तान दीपक गहलावत के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि महंत की हत्या करने वाला आरोपी वृंदावन, मथुरा में मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम गठित कर उसे वृन्दावन भेजा गया. जहां पुलिस टीम ने मौके पर जाकर दबिश दी और आरोपी शत्रुध्यास को काबू कर लिया.
हरियाणा के पलवल में महंत की हत्या का मामला पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा लिया है. पुलिस के मुताबिक केवल 5 हज़ार रुपये के लेनदेन को लेकर महंत की हत्या की गई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने कत्ल के लिए इस्तेमाल किया गया त्रिशूल भी बरामद कर लिया है. अब पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है. ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











