
'पलटू बाबू पूछ रहे 9 साल में क्या काम हुए....', बिहार में नीतीश पर गरजे अमित शाह
AajTak
गृह मंत्री अमित शाह फिलहाल बिहार के दौरे पर हैं. यहां लखीसराय में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया, इसमें उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. यह इलाका मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में आता है जहां से जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष ललन सिंह सांसद हैं.
गृह मंत्री अमित शाह ने आज बिहार में सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. लखीसराय में जनसभा के दौरान अमित शाह ने नीतीश कुमार को 'पलटू बाबू' कहकर तंज कसा. बिहार में हुए विपक्षी पार्टियों के महाजुटान पर भी अमित शाह ने हमला बोला. गृह मंत्री ने आगे कांग्रेस का भी जिक्र किया और बोले कि वह पार्टी 20 साल से राहुल गांधी को लॉन्च करने की विफल कोशिश कर रही है.
अमित शाह की यह जनसभा मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए थी. इसमें अमित शाह ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करने के बाद नीतीश कुमार समेत दूसरी विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लिया.
नीतीश पर अमित शाह का वार
अमित शाह ने कहा कि अभी-अभी पलटू बाबू नीतीश कुमार पूछ रहे थे कि 9 साल में क्या किया? नीतीश बाबू जिनके साथ इतना बैठे, जिनके कारण मुख्यमंत्री बने उनका थोड़ा लिहाज करिए. पीएम मोदी ने इन 9 सालों में बहुत काम किया है. मोदी के 9 साल गरीब कल्याण, भारत गौरव, भारत की सुरक्षा के 9 साल हैं.
लालू ने भी नीतीश को कहा था पलटू!
नीतीश कुमार को किसी नेता ने पलटू पहली बार नहीं कहा है. तीन साल पहले लालू यादव भी नीतीश को पलटू कह चुके हैं. दरअसल, नीतीश कुछ ही सालों में तीन बार पाला बदलकर सरकार बना चुके हैं -

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











