
पलंग पर लेटे, खाया चिकन... कैसा है बांग्लादेश का PM आवास, जहां घुसे प्रदर्शनकारी?
AajTak
शेख हसीना के ढाका छोड़ने की खबर फैलते ही, उनके इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री निवास गानोभाबोन में घुस गए. दोपहर करीब तीन बजे, गोनो भवन के दरवाजे खुलते ही प्रदर्शनकारियों ने परिसर में प्रवेश किया और जश्न मनाया. हसीना और उनकी बहन पहले ही वहां से निकल चुकी थीं.
भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश हिंसा की चपेट में है. हालात इतने बिगड़ गए हैं कि प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा और देश छोड़ कर जाना पड़ा. इस दौरान, बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी ढाका पैलेस में घुसकर शेख मुजीब की मूर्ति तोड़ने में सफल रहे. देश में तनाव के माहौल के बीच, आर्मी चीफ जनरल वकार-उज-जमान ने जल्द ही अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा की.
शेख हसीना के ढाका छोड़ने की खबर फैलते ही, उनके इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री निवास गानोभाबोन में घुस गए. दोपहर करीब तीन बजे, गानोभाबोन के दरवाजे खुलते ही प्रदर्शनकारियों ने परिसर में प्रवेश किया और जश्न मनाया. हसीना और उनकी बहन पहले ही वहां से निकल चुकी थीं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि ढाका में प्रधानमंत्री निवास के दरवाजे खोलते और अंदर घुसते लोगों का दृश्य वायरल हो गया है. हजारों लोग बिना किसी डर के प्रधानमंत्री निवास में हंगामा मचा रहे थे. वहां कोई सुरक्षा कर्मी या पुलिस का कर्मचारी नजर नहीं आ रहा था. प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री निवास से कुर्सियां और सोफा जैसे सामान भी उठाकर ले जा रहे थे और कोई टीवी उठा लेकर जा रहा था. कभी सुरक्षाकर्मियों से घिरा गोना भवन अराजक लोगों के कब्जे में था. आप नीचे दिये वीडियो में देख सकते हैं प्रदर्शनकारियों ने पीएम हाउस में कैसे उत्पात मचाया.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











