
'परीक्षा से 2 घंटे पहले छात्र को जेल से किया रिहा, वह खुद सेंटर नहीं पहुंचा', शहडोल मामले में नया मोड़, कलेक्टर ने दी सफाई
AajTak
Shahdol Black Flag Row: शहडोल कलेक्टर केदार सिंह ने छात्र की परीक्षा छूटने के मामले में सफाई दी है. उन्होंने बताया कि छात्र को सुबह 7 बजे से पहले रिहा कर पुलिस की निगरानी में शहडोल पहुंचाया गया था, लेकिन वह खुद परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचा.
मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने के मामले में गिरफ्तार छात्र की 12 बोर्ड परीक्षा छूटने की खबरों पर कलेक्टर केदार सिंह ने सफाई जारी की है. प्रशासन का कहना है कि छात्र की परीक्षा का ध्यान रखते हुए उसे विशेष प्राथमिकता पर रिहा किया गया था, लेकिन छात्र ने खुद परीक्षा में शामिल न होने का विकल्प चुना.
कलेक्टर ने बताया, ''जिले की धनपुरी नगरपालिका में कुछ असामाजिक तत्वों ने मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने और काले झंडे दिखाने की कोशिश की. काफिले की गाड़ियों के पीछे नारेबाजी करते हुए दौड़ रहे थे. उपद्रवी लोगों के हाथों में झंडे और डंडे थे. कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखकर तत्काल उनको मौके से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी में छात्र भी शामिल था.
घटना स्थल से गिरफ्तार किए गए उपद्रवियों को पुलिस द्वारा कानून एवं शांति बनाए रखने की दृष्टि से उनके खिलाफ केस दर्ज कर तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया. तहसीलदार ने जमानत के अभाव में उन्हें जेल भेजा दिया.
9 फरवरी को रात्रि करीब 8:30 बजे मुझे जानकारी प्राप्त हुई कि जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें एक 12वीं कक्षा का छात्र है और 10 फरवरी को उसे बोर्ड परीक्षा में शामिल होना है. मैंने बुढ़ार जेलर से कॉल पर छात्र की जानकारी प्राप्त की. तहसीलदार बुढ़ार से 9 फरवरी को ही रात्रि में रिहाई आदेश जारी किया गया, जो रात्रि 10:15 बजे जेल पर तामील किया गया.
जेल नियमावली के अनुसार बंदियों को जेल से छोड़ने की कार्यवाही शाम को सूर्यास्त के बाद और प्रातः सूर्योदय के पहले नहीं की जा सकती. छज्ञत्र को सुबह 6:55 बजे जेल से रिहा किया गया. साथ ही उसे जेल प्रहरी ज्ञान द्वारा बुढ़ार बस स्टैंड से शहडोल के लिए बस में बिठाया गया और शहडोल तक आने के लिए 50 रुपये किराया नगद दिए गए.
अजाक थाना शहडोल में पदस्थ आरक्षक अशोक धुर्वे भी बुढ़ार से उसी बस में शहडोल आ रहे थे, उनको बताया गया कि इसको शहडोल लेकर जाना है. धुर्वे के साथ वह करीब 8 बजे शहडोल पहुंच गया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







