
'परिस्थितियां बदल गई हैं...' बेटे को माफ कर घिरे बाइडेन के सपोर्ट में व्हाइट हाउस की ये दलील
AajTak
राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे को कर चोरी और बंदूक रखने से संबंधित आरोपों के लिए इस महीने सजा सुनाई जानी थी. लेकिन राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए अपने बेटे को सभी मामलों में माफी दे दी.
व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने बेटे हंटर को माफ करने के बारे में अपने पिछले स्टैंड से इसलिए पीछे हटे क्योंकि 'परिस्थितियां बदल गई हैं'. बता दें कि बाइडेन बार-बार यह कहते रहे थे कि वह अमेरिकी न्याय प्रणाली में हस्तक्षेप नहीं करेंगे और उनके बेटे के खिलाफ चल रहे मामलों पर अदालतें ही फैसला करेंगी.
हालांकि, वह अपने इस बयान से पलट गए और गत 2 दिसंबर को अपने बेटे हंटर को सभी मामलों में माफी दे दी. उन्होंने यह फैसला डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एफबीआई का नेतृत्व करने के लिए काश पटेल को नामित करने के एक दिन बाद लिया. बता दें कि हाल के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को हराकर बड़ी जीत दर्ज की. वह अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार हैं.
यह भी पढ़ें: गंभीर आरोपों से घिरे अपने बेटे को राष्ट्रपति बाइडेन ने दी 'बिना शर्त' माफी, क्या है प्रेसिडेंशियल पार्डन, क्यों विवादित?
राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा अपने बेटे को माफी देने की टाइमिंग के बारे में पूछे जाने पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा, 'सच्चाई यह है कि जब आप सोचते हैं कि राष्ट्रपति इस निर्णय पर कैसे पहुंचे, तो परिस्थितियां बदल गई हैं. हाल के दिनों में ट्रंप ने लॉ एंफोर्समेंट एजेंसियों को लीड करने के लिए जिन लोगों की नियुक्तियां की हैं, वे चुनाव अभियान के दौरान कई मौकों पर बदले की कार्रवाई की बात कह चुके हैं. मुझे लगता है कि हमें उनकी बातों पर विश्वास करना चाहिए.'
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में काश पटेल को एफबीआई चीफ नियुक्त किया है. उन्होंने सुझाव दिया था कि हंटर बाइडेन की व्यावसायिक गतिविधियों की और जांच की जानी चाहिए. राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे को कर चोरी और बंदूक रखने से संबंधित आरोपों के लिए इस महीने सजा सुनाई जानी थी. लेकिन राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए अपने बेटे को सभी मामलों में माफी दे दी.
यह भी पढ़ें: बेटे के गुनाह माफ करने वाले बाइडेन की सुपर 'पावर' की पूरी कहानी, ट्रंप भी खारिज नहीं कर पाएंगे

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









